चक्रवात दाना के मद्देनजर ओडिशा में 288 बचाव दल तैनात, प्रशासन हाई अलर्ट पर

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 23 अक्टूबर 2024 (15:08 IST)
Cyclone Dana: ओडिशा सरकार ने बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने गहरे दबाव के बुधवार सुबह चक्रवाती तूफान 'दाना' (cyclone Dana) में तब्दील हो जाने के बाद तटीय इलाकों से लोगों को निकालने का काम तेज कर दिया है और 14 जिलों के संवेदनशील इलाकों में 288 बचाव दल (rescue teams) तैनात किए हैं। अधिकारियों ने भुवनेश्वर में यह जानकारी दी।
 
राज्य सरकार ने राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की 19 टीमें, ओडिशा आपदा त्वरित कार्रवाई बल (ओडीआरएएफ) की 51 टीमें और अग्निशमन सेवा की 178 टीमें तैनात की हैं। इसके अलावा प्रभावित जिलों में 40 अतिरिक्त टीमें भी तैनात की गई हैं।ALSO READ: चक्रवाती तूफान दाना से ताजा हुईं चक्रवात फैलिन की खौफनाक यादें, कैसा था तबाही का मंजर?
 
भारतीय वायुसेना ने बुधवार सुबह 2 विमानों से एनडीआरएफ के 150 कर्मियों और राहत सामग्री को भुवनेश्वर पहुंचाया। अंगुल, पुरी, नयागढ़, खोरधा, कटक, जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा, जाजपुर, भद्रक, बालासोर, क्योंझर, ढेंकनाल, गंजम और मयूरभंज जिलों को 'अलर्ट' पर रखा गया है।
 
विशेष राहत आयुक्त कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राज्य ने 14 जिलों में 3,000 से अधिक संवेदनशील स्थानों (गांवों) की पहचान की है और ए मुख्य रूप से तटीय क्षेत्र में हैं। वहां से निकासी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शुक्रवार सुबह चक्रवात दाना के पहुंचने से पहले लगभग 10,60,336 लोगों को सुरक्षित निकाले जाने की संभावना है। उन्होंने कहा कि जान-माल की रक्षा के लिए प्रबंध किए गए हैं।
 
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के नवीनतम बुलेटिन के अनुसार बंगाल की खाड़ी के पूर्व-मध्य पर बना गहरा दबाव 18 किलोमीटर घंटे की गति से पश्चिम-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ा और चक्रवाती तूफान 'दाना' में तब्दील हो गया। यह सुबह 5.30 बजे पारादीप (ओडिशा) से लगभग 560 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व और सागर द्वीप (पश्चिम बंगाल) से 630 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व में था।
 
आईएमडी ने कहा कि इसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 24 अक्टूबर की सुबह तक उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की आशंका है। 24 अक्टूबर की रात से 25 अक्टूबर की सुबह तक यह पुरी और सागर द्वीप के बीच उत्तरी ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों को पार करेगा, इस दौरान हवा की रफ्तार 120 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है।ALSO READ: बंगाल की खाड़ी में बने तूफान को लेकर क्या बोला IMD
 
आईएमडी ने दी चेतावनी : आईएमडी ने चेतावनी दी है कि चक्रवात 'दाना' से ओडिशा में भारी बारिश होगी। 23 अक्टूबर की शाम से बालासोर, भद्रक, केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर, पुरी और खोरधा के कुछ इलाकों में भारी बारिश (7-11 सेंटीमीटर) होने की संभावना है। इसमें कहा गया है कि 24 और 25 अक्टूबर को कई स्थानों पर भारी से बेहद भारी वर्षा होने की संभावना है, तथा बालासोर, मयूरभंज और जाजपुर जिलों में अलग-अलग क्षेत्रों में अत्यधिक भारी वर्षा (21 सेंटीमीटर से अधिक) हो सकती है।
 
ओडिशा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने कहा कि मंगलवार शाम तक सभी मछुआरे तट पर लौट आए। पुजारी ने लोगों से प्रशासन के साथ सहयोग करने और बुधवार शाम तक आश्रय शिविरों में चले जाने की अपील की। उन्होंने कहा कि हमने शिविरों में भोजन, पेयजल, शिशु आहार और महिला पुलिस जैसी सभी व्यवस्थाएं की हैं। उन्होंने कहा कि चक्रवात के तट पार करने से पहले 10 लाख लोगों को शिविरों में लाया जाएगा।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Train Hijack : 30 पाक सैनिकों की हत्या, 214 यात्री बंधक, BLA ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम, ट्रेन हाईजेक से जुड़ा अपडेट

JK के 2 संगठनों पर गृह मंत्रालय का सख्त एक्शन, UAPA के तहत लगाया बैन

पाकिस्तान में ट्रेन हाईजैक करने की कहानी, Train के सुरंग में पहुंचते ही धमाका, फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

भारत में भी हो चुकी है Train Hijack की घटनाएं, 300-400 माओवादियों ने किया था ट्रेन पर कब्जा

BLA : पाकिस्तान की नाक में दम करने वाला बीएलए कितना घातक और किस उद्देश्य के लिए लड़ रहे हैं 6000 लड़ाके

सभी देखें

नवीनतम

कर्नाटक के CM सिद्धारमैया का दावा, बोले- कांग्रेस फिर सत्ता में आएगी

मथुरा में भगवान कृष्ण नही पहनेंगे मुस्लिम हाथों से तैयार पोशाक, क्यों शुरू हुआ विरोध

मुख्यमंत्री योगी का मजाकिया अंदाज, बताया लोग क्‍यों रहते हैं अविवाहित

Heart Attack और stroke से बचने के लिए china ने बनाई वैक्सीन, क्या किया दावा

ट्रेन हाईजैक में मौत का आकंड़ा सैकड़ों में? पाकिस्तान सरकार ने क्वेटा भेजे 200 से ज्यादा ताबूत

अगला लेख
More