Publish Date: Thu, 24 Dec 2020 (08:48 IST)Updated Date: Thu, 24 Dec 2020 (08:54 IST)
नई दिल्ली। विश्व भारती विश्वविद्यालय में पीएम मोदी के भाषण, कृषि कानून के विरोध में कांग्रेस का राष्ट्रपति भवन तक मार्च समेत इन खबरों पर आज रहेगी सबकी नजर...
08:52 AM, 24th Dec
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को सुबह 11 बजे पश्चिम बंगाल स्थित विश्व भारती विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करेंगे। 1951 में केंद्र सरकार ने संसद में कानून पास करके इसे केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिया था।
08:51 AM, 24th Dec
3 नए कृषि कानूनों को लेकर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कांग्रेस नेताओं के साथ आज सुबह करीब 10.45 बजे विजय चौक से लेकर राष्ट्रपति भवन तक मार्च करेंगे। वे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात करेंगे और उनके समक्ष दो करोड़ हस्ताक्षर वाला ज्ञापन प्रस्तुत करेंगे।
उत्तर भारत के अधिकतर हिस्सों में कड़ाके सर्दी जारी एवं कोहरा भी छाया रहा, वहीं कश्मीर और हिमाचल के ज्यादातर इलाकों में पारा 0 से नीचे दर्ज किया गया। पंजाब, उत्तरप्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और बिहार में कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाया रहा।