10 वर्षों में 179 नौकाएं जब्त, भारत में कर रही थीं घुसपैठ, 1683 लोग गिरफ्तार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 4 अप्रैल 2025 (19:52 IST)
Indian water Area News : सरकार ने शुक्रवार को संसद को बताया कि पिछले 10 वर्षों में भारतीय जल क्षेत्र में अवैध रूप से प्रवेश करने पर करीब 170 नौकाएं जब्त की गईं और 1600 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया। रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने लोकसभा को एक सवाल के लिखित जवाब में बताया, पिछले 10 वर्षों में भारतीय जलक्षेत्र में अवैध रूप से प्रवेश करने को लेकर कुल 179 नौकाएं जब्त की गईं और 1683 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पिछले 10 वर्षों में आईसीजी ने 153 तटीय सुरक्षा अभ्यास किए व 451 तटीय सुरक्षा अभियान चलाए।
ALSO READ: मुंबई तट के पास नौका हादसा, नौसैनिक समेत 13 लोगों की मौत, 99 को बचाया गया
उन्होंने बताया कि ये नौकाएं मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध आव्रजन जैसी विभिन्न गैर कानूनी गतिविधियों में लिप्त थीं। तटीय सुरक्षा को मजबूत करने के लिए भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) की पहल के बारे में बताते हुए मंत्री ने कहा कि आईसीजी समुद्र में निगरानी के लिए दैनिक आधार पर 18-20 पोत और 10-12 विमान तैनात करता है।
 
उन्होंने बताया कि पिछले 10 वर्षों में आईसीजी ने 153 तटीय सुरक्षा अभ्यास किए व 451 तटीय सुरक्षा अभियान चलाए। (भाषा) (File Photo) 
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PoK वालों दो महीने का राशन जमा कर लो, कभी भी छिड़ सकती है भारत से जंग

पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाया तो टांगें तोड़ देंगे, CM हिमंत विश्व शर्मा की चेतावनी

अब बिलावल के बदले सुर, कहा- पाकिस्तान का अतीत आतंकी संगठनों से जुड़ा

पाकिस्तानी युवती से शादी कर फंसा CRPF जवान, अब पत्नी के साथ नौकरी भी खतरे में

LoC पर भूमिगत बंकरों में लग रही हैं कक्षाएं, हमले से बचने के गुर भी सीख रहे हैं विद्यार्थी

सभी देखें

नवीनतम

भारत और पाकिस्तान के बीच गहराते संकट को चीन कैसे देख रहा है?

दुनिया की 5वीं सबसे अमीर महिला बनीं रोशनी नादर, जानिए उनकी सफलता की कहानी

Airtel, Vi और Jio के यूजर्स ऐसे पा सकते हैं Spam Calls से हमेशा के लिए छुटकारा, कैसे करें DND का प्रयोग

पाकिस्तानी झंडे लगे हर शिप की भारत में No entry, आतंक के आका को एक और झटका

Delhi : प्रवेश वर्मा की अधिकारियों को चेतावनी, बहाना नहीं, 21 दिनों में बदलेगी दिल्ली की सूरत

अगला लेख