Publish Date: Friday, 30 January 2026 (17:42 IST)
Updated Date: Friday, 30 January 2026 (01:44 IST)
नई दिल्ली। भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस सांसद संतोख चौधरी का निधन, अयोध्या से जनकपुर के बीच चलेगी भारत गौरव पर्यटक ट्रेन, लक्षद्वीप से सांसद मोहम्मद फैजल अयोग्य करार समेत इन खबरो पर शनिवार, 14 जनवरी को रहेगी सबकी नजर। पल पल की जानकारी...
-दिल्ली के जहांगीरपुरी से हैंड ग्रेनेड बरामद।
-कांग्रेस नेता एवं जालंधर से सांसद संतोख चौधरी का भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दिल का दौरा पड़ने के बाद शनिवार को निधन हो गया। चौधरी कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व वाली पदयात्रा में फिल्लौर में भाग लेते समय बेहोश हो गए थे। चौधरी को फगवाड़ा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका निधन हो गया।
-सांसद के निधन के बाद भारत जोड़ो यात्रा रूकी।
-रेलवे भारत में अयोध्या और नेपाल में जनकपुर तीर्थस्थलों को जोड़ने वाले मार्ग पर अगले महीने भारत गौरव पर्यटक ट्रेन चलाएगा। श्री राम-जानकी यात्रा: अयोध्या से जनकपुर 17 फरवरी को दिल्ली से शुरू होगी। यात्री EMI से कर सकेंगे भुगतान।
-लक्षद्वीप के सांसद मोहम्मद फैजल अयोग्य करार, लोकसभा सचिवालय ने जारी की अधिसूचना
-RBI गवर्नर का बड़ा बयान, क्रिप्टो को कहा जुआ, उसके मूल्य को बताया छलावा
-हाई कोर्ट का सवाल, 3 मिनट में कैसे बिक गए भारत न्यूजीलैंड मैच के 17,000 टिकट