AN-32 एयरक्राफ्ट दुर्घटना, विमान में सवार सभी 13 सैन्यकर्मी शहीद

Webdunia
गुरुवार, 13 जून 2019 (14:02 IST)
ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश में गत 3 जून को लापता हुए भारतीय वायुसेना के मालवाहक विमान AN-32 में सवार वायुसेना के सभी कर्मियों की मौत की पुष्टि हो गई है।  
 
एएनआई के मुताबिक विमान के मलबे तक पहुंचे बचाव दल ने गुरुवार को इसकी पुष्टि कर दी है। 15 सदस्‍यीय बचाव दल गुरुवार सुबह विमान के मलबे तक पहुंचा था। मलबे की जांच में विमान में सवार कोई भी सदस्‍य जिंदा नहीं मिला। 
इससे पहले मंगलवार को भारतीय वायुसेना के लापता विमान AN-32 का मलबा अरुणाचल के सियांग जिले में देखा गया था। विमान के मलबे तक पहुंचना काफी दुष्कर कार्य था। क्योंकि दुर्घटना वाला इलाका काफी ऊंचाई पर और घने जंगलों के बीच है। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। 
 
विमान दुर्घटना में मारे गए वायुसेना कर्मियों की सूची : विंग कमांडर जीएम चार्ल्‍स, स्क्वाड्रन लीडर एच विनोद, फ्लाइट लेफ्टिनेंट आर थापा, फ्लाइट लेफ्टिनेंट ए तंवर, फ्लाइट लेफ्टिनेंट एस. मोहंती और फ्लाइट लेफ्टिनेंट एमके गर्ग, वारंट आफिसर केके मिश्रा, सार्जेंट अनूप कुमार, कॉर्पोरल शेरिन, लीड एयरक्राफ्ट मैन एसके सिंह, लीड एयरक्राफ्ट मैन पंकज, गैर लड़ाकू कर्मचारी पुतली और राजेश कुमार शामिल हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

CEC के लिए दिए गए नामों पर राहुल गांधी ने जताया विरोध, कांग्रेस ने मोदी सरकार को दिया यह सुझाव

ओडिशा में 5 साल में 44823 लोग हुए लापता, मुख्यमंत्री माझी ने विधानसभा में दिया बयान

एनआरआई को मतदान करने का अधिकार दिया जाए : राजीव कुमार

Israel ने लेबनान में किया ड्रोन से हमला, हमास का सैन्य अभियान प्रमुख ढेर

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

अगला लेख
More