ramcharitmanas

इसराइली पीएम नेतन्याहू ने खाई कसम, हमास को जड़ से खत्म कर देंगे (live update)

Webdunia
गुरुवार, 12 अक्टूबर 2023 (09:37 IST)
12 October updates : इसराइल हमास युद्ध, बक्सर में रेल हादसा, पीएम मोदी का कुमाऊं दौरा, इंदौर के अस्पताल में आग समेत इन खबरों पर 12 अक्टूबर गुरुवार को रहेगी सबकी नजर...


09:46 AM, 12th Oct
इसराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा, हम पूरी ताकत से लड़ रहे हैं। उन्होंने कसम खाई कि हमास को जड़ से खत्म कर देंगे। हमास के सारे आतंकी हमारे लिए मुर्दा है। नेतन्याहू ने हमास को बताया ISIS से बदतर 
इसराइली पीएम ने शेयर की बच्चे के पलंग की दर्दनाक फोटो।
 

09:45 AM, 12th Oct
बिहार में रेल हादसा, 4 की मौत
दिल्ली-कामाख्या नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के 6 डिब्बे बुधवार रात को बिहार के बक्सर जिले के रघुनाथपुर स्टेशन के पास पटरी से उतर गए जिससे कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई और 70 अन्य घायल हो गए।
ALSO READ: बक्सर में रेल हादसा, दिल्ली-कामाख्या नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस पटरी से उतरी, 4 की मौत

09:44 AM, 12th Oct
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र का दौरा करेंगे और इस दौरान वह यहां कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे तथा एक जनसभा को संबोधित करेंगे। मोदी अपने दौरे की शुरुआत जोलिंगकोंग में भगवान शिव के धाम आदि कैलाश चोटी के दर्शन के साथ करेंगे। उसके बाद प्रधानमंत्री गुंजी गांव जाएंगे जहां वह स्थानीय लोगों तथा सुरक्षा बलों के जवानों से मिलेंगे।

09:42 AM, 12th Oct
इंदौर के अस्पताल में आग
इंदौर के एक निजी अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (ICU) में बुधवार देर रात आग लग गई। आईसीयू में धुआं भर जाने से मची अफरा-तफरी के बीच इस इकाई के कांच तोड़े गए और आग बुझाई गई। हादसे के वक्त आईसीयू में 5 मरीज भर्ती थे जो पूरी तरह सुरक्षित हैं।
ALSO READ: इंदौर के CHL अस्पताल के ICU में लगी आग, मची अफरा-तफरी

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

SIM Card Rules: 9 से ज्यादा SIM रखने वालों पर कसेगा शिकंजा, 23 अगस्त से लागू होगा नया नियम; जानें क्या बदलेगा

Sajjan Kumar Death: 1984 सिख विरोधी दंगों में उम्रकैद काट रहे पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का निधन, 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

SBI ने करोड़ों की Bulk FD पर घटाई ब्याज दरें, 15 अगस्त से लागू हुए नए रेट; वरिष्ठ नागरिकों को भी झटका

महाकाल मंदिर में 1000 से ज्यादा जूतों के ढेर में खो गया जूता, ChatGPT ने चुटकियों में खोज निकाला

Belonging: राजनीति, प्‍यार और निजी जिंदगी तक, गांधी परिवार में हुईं हत्‍याओं के बाद कैसे बदल गई सोनिया गांधी की जिंदगी

सभी देखें

नवीनतम

आधी रात शिफा अस्पताल पहुंचे इमरान खान, 6 डॉक्टरों ने की जांच; फिर अडियाला जेल भेजे गए

इसराइली मंत्री के "टारगेट किलिंग" वाले बयान पर उबाल

राज्यपालों के कार्यकाल पर क्या कहता है भारत का संविधान

Top News 21 August: चीनी के दाम से अमेरिका के कर्ज तक, इमरान खान और शशि थरूर समेत पढ़ें दिन की 5 बड़ी खबरें

Sugar Price : चीनी के दाम क्यों बढ़ रहे हैं? 15 दिन में ₹20 महंगी हुई, सरकार ने उठाया बड़ा कदम, जानें आपके लिए क्या बदलेगा

अगला लेख