Road accidents: वर्ष 2022 में सड़क हादसों में 1.68 लाख लोगों ने गंवाई जान, घायलों की संख्‍या भी बढ़ी

Webdunia
मंगलवार, 31 अक्टूबर 2023 (18:12 IST)
Road Accident: सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (Ministry of Road Transport and Highways) की एक रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2022 में कुल 4,61,312 सड़क दुर्घटनाएं (road accidents) हुई थीं जिनमें 1,68,491 लोगों की जान चली गई जबकि 4,43,366 लोग घायल हो गए थे। हादसों में घायल होने वाले लोगों की संख्या में 15.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
 
मंत्रालय की तरफ से जारी 'भारत में सड़क दुर्घटनाएं-2022' शीर्षक वाली यह रिपोर्ट कहती है कि सालाना आधार पर सड़क हादसों की संख्या में 11.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई और उनसे होने वाली मृत्यु की दर 9.4 प्रतिशत बढ़ी। हादसों में घायल होने वाले लोगों की संख्या में 15.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
 
रिपोर्ट के अनुसार देश में 2022 में कुल 4,61,312 सड़क हादसे हुए जिनमें से 1,51,997 यानी 32.9 प्रतिशत हादसे एक्सप्रेस-वे एवं राष्ट्रीय राजमार्गों (एनएच) पर हुए, वहीं 1,06,682 यानी 23.1 प्रतिशत हादसे राज्य राजमार्गों जबकि 2,02,633 यानी 43.9 प्रतिशत हादसे अन्य सड़कों पर हुए।
 
रिपोर्ट के मुताबिक साल 2022 में सड़क हादसों में कुल 1,68,491 लोगों की मौत हो गई। इनमें से 61,038 यानी 36.2 प्रतिशत लोगों की जान राष्ट्रीय राजमार्गों पर हुए हादसों, 41,012 यानी 24.3 प्रतिशत की मौत राज्य राजमार्गों पर और 66,441 यानी 39.4 प्रतिशत लोगों की जान अन्य सड़क हादसों में गई। 
 
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की यह वार्षिक रिपोर्ट राज्यों/ केंद्रशासित प्रदेशों के पुलिस विभागों से प्राप्त डाटा/ जानकारी पर आधारित है। यह जानकारी एशिया-प्रशांत सड़क दुर्घटना डेटा (एपीआरएडी) आधार परियोजना के तहत एशिया व प्रशांत क्षेत्र के लिए संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक आयोग (यूएनईएससीएपी) द्वारा मानकीकृत प्रारूपों में जुटाई जाती है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India Pakistan Attack News : भारत के हमलों से डरकर बंकर में छिपे पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ

क्या है भारत का S-400 डिफेंस सिस्टम, जिसने पाकिस्तान के मिसाइल हमलों को किया नाकाम

या खुदा आज बचा लो, फूट-फूटकर रोने लगा सांसद, Pakistan में Operation Sindoor का खौफ

India Attacks On Pakistan : राजस्थान में जिंदा पकड़ा गया पाकिस्तानी JF-17 का पायलट

पाकिस्तान ने जम्मू को बनाया निशाना, मिसाइलों और ड्रोनों से किया हमला, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

सभी देखें

नवीनतम

CM योगी आदित्यनाथ ने शेयर किया पोखरण परमाणु परीक्षण से जुड़ा वीडियो, क्या है इसका अटल जी से कनेक्शन?

भारत पाकिस्तान सीजफायर से खुश हैं डोनाल्ड ट्रंप, जानिए क्या कहा?

India Pakistan Ceasefire : 6 दिन में पहली बार कश्मीर में शांति से कटी रात

LIVE: भारत पाकिस्तान सीजफायर से खुश हैं ट्रंप, जानिए क्या कहा?

पहलगाम आतंकी हमले पर अमिताभ ने तोड़ी चुप्पी, ऑपरेशन सिंदूर पर क्या कहा?

अगला लेख
More