बिहार में विवाद में घिरा 'सूर्य नमस्कार'

Webdunia
सोमवार, 18 फ़रवरी 2013 (14:42 IST)
FILE
नई दिल्ली। हिन्दुस्तान के कई राज्यों में सोमवार से हजारों बच्चों को एक साथ सूर्य नमस्कार करते हुए देखा जा सकेगा, लेकिन बिहार में नहीं। इस सूर्य नमस्कार में स्कूली बच्चे हिस्सा लेंगे तो कई सामाजिक और आध्यात्मिक संगठनों से जुड़े लोग भी हजारों की संख्या में एक साथ सूर्य को सर्वश्रेष्ठ योगासन के जरिए नमस्कार करते हुए दिखाई देंगे।

पूरे हिन्दुस्तान में ये विशेष आयोजन स्वामी विवेकानंद की 150वीं जयंती के मौके पर हो रहा है। स्वामी विवेकानंद ने योग और ध्यान सात संमंदर पार पश्चिमी मुल्कों तक भी पहुंचाया था।

लेकिन बिहार सरकार ने स्कूलों में सूर्य नमस्कार को वैकल्पिक बना दिया है। सोमवार को बिहार के सभी जिलों में चौथी से सातवीं कक्षा तक के स्कूली बच्चों को सूर्य नमस्कार करना है।

लेकिन मुस्लिम संगठन सूर्य नमस्कार को जरूरी बनाए जाने का विरोध कर रहे हैं। अब बिहार सरकार ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को नया सर्कुलर जारी किया है। जिसके तहत इसे वैकल्पिक कर दिया गया है।

इमारत-ए-शरिया के सचिव मौलाना अनिसुर्रहमान कासमी का कहना है कि स्कूलों में सेकुलर शिक्षा दी जाती है और इसमें किसी धार्मिक चीज को नहीं लाना चाहिए। बकौल अनिसुर्रहमान सरकारी स्कूलों में किसी भी मौके पर सूर्य नमस्कार को लाजमी करार देना गलत है।

हालांकि, अब सरकार के जरिए इसे वैकल्पिक करने के फैसले का स्वागत किया है। इसके साथ ही जेडीयू सांसद अली अनवर ने कहा कि सरकार किसी दबाव में नहीं है और अब सरकार ने इसे वैकल्पिक कर दिया है इसलिए इस पर हो-हल्ला करना गलत है। (एजेंसी)

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

अयोध्या में भगदड़ मचाने की साजिश, राम मंदिर दर्शन मार्ग पर गिराया ड्रोन

कुबेरेश्वर धाम में 25 फरवरी से रूद्राक्ष महोत्सव, 7-8 लाख श्रद्धालुओं के लिए लिए विशेष व्यवस्था

Weather Update : इन राज्यों में हो सकती है हल्की बारिश, कहां गिरेगी बर्फ?

नई दिल्ली स्टेशन पर क्यों मची भगदड़? RPF ने रिपोर्ट में किया खुलासा

GIS 2025: जीआईएस में औद्योगिक निवेश और आर्थिक विकास की संभावनाओं पर होगा मंथन

More