Publish Date: Friday, 30 January 2026 (17:42 IST)
Updated Date: Friday, 30 January 2026 (01:44 IST)
Guru Nanak Gurpurab 2025: गुरु नानक जयंती, जिसे गुरु नानक गुरुपर्व के नाम से भी जाना जाता है, सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी की जयंती मनाने का पर्व है।
नानक देव का प्रकाश पर्व हर साल कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है, जो सिख धर्म के संस्थापक और सिखों के प्रथम गुरु, गुरु नानक देव जी के जन्म दिवस के रूप में होता है।
वर्ष 2025 में गुरुपर्व या गुरु नानक जयंती अथवा गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व इस वर्ष बुधवार, 5 नवंबर को मनाया जाएगा।
उनका जीवन और शिक्षाएं आज भी लाखों लोगों को प्रेरित करती हैं। उन्होंने जाति और लिंग के आधार पर भेदभाव का कड़ा विरोध किया। दूसरों की निःस्वार्थ सेवा करना और मानवता के प्रति अपना कर्तव्य निभाना उनके दर्शन का केंद्रीय हिस्सा है।
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।