Hanuman Chalisa

Nanak Jayanti : नानक देव जी का प्रकाश पर्व, कैसे मनाएं

Webdunia
Guru Nanak Jayanti: आज 27 नवंबर 2023, दिन सोमवार को गुरु नानक देव जी की जयंती मनाई जा रही है। उनका जन्म कार्तिक शुक्ल पूर्णिमा के दिन हुआ था। आइए यहां जानते हैं सिख धर्म के संस्थापक और प्रथम गुरु, गुरु नानक देव का प्रकाश उत्सव कैसे मनाएं- 
 
प्रभात बेला में क्या करें- 
 
* प्रतिवर्ष कार्तिक पूर्णिमा के दिन सिख धर्म के संस्थापक श्री गुरु नानक देव साहिब का प्रकाशोत्‍सव पर्व मनाया जाता है। गुरु नानक देव जी की जयंती यानी प्रकाशोत्सव पर सर्वप्रथम प्रातःकाल स्नानादि करके पांच वाणी का 'नित नेम' करें।
 
* स्वच्छ वस्त्र पहनकर गुरुद्वारा साहिब जाएं और मत्था टेकें।
 
* गुरु स्वरूप सात संगत के दर्शन करें।
 
* गुरुवाणी, कीर्तन सुनें।
 
* गुरुओं के इतिहास का श्रवण करें।
 
* सच्चे दिल से अरदास सुनें।
 
* संगत व गुरुघर की सेवा करें।
 
* गुरु के लंगर में जाकर सेवा करें। 
 
* अपनी सच्ची कमाई में से 10वां हिस्सा धार्मिक कार्य व गरीबों की सेवा के लिए दें।
 
इन बातों का करें पालन - 
 
गुरु नानक ने सच्चे सिख के लिए यानी अपने शिष्यों से तीन मुख्य बातों का पालन करने के लिए कहा है। 
 
- ईश्वर का नाम जपें
 
- सच्ची कीरत (कमाई) करें।
 
- गरीब मार नहीं करें। (दान करें)
 
रात में क्या करें- 
 
गुरु नानक देव जी का जन्म रात्रि लगभग 1 बजकर 40 मिनट पर हुआ था। अतः इसके लिए रात्रि जागरण किया जाता है। इसके लिए निम्न कार्य करें- 
 
* रात को पुनः दीवान सजता है अतः वहां कीर्तन, सत्संग आदि करें।
 
* जन्म के बाद सामूहिक अरदास में शामिल हों।
 
* गुरु महाराज के प्रकाश (जन्म) के समय फूलों की बरखा एवं आतिशबाजी करें।
 
* कड़ा-प्रसाद लें व एक-दूसरे को बधाई दें।
 
गुरु नानक देव का प्रकाशोत्‍सव पर्व पवित्र भावनाओं के साथ मनाया जाने वाला धार्मिक उत्‍सव है। इस दिन सिख परंपराओं का निर्वाहन करके उसे मनाया जाता है।

ALSO READ: Guru Nanak Jayanti 2023: गुरु नानक जयंती पर पढ़ें खास सामग्री एक साथ

ALSO READ: Guru Nanak Jayanti 2023: गुरु नानक देव जी का प्रकाशोत्सव पर्व

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

वैशाख महीना किन देवताओं की पूजा के लिए है सबसे शुभ? जानें इसका धार्मिक महत्व

ऑपरेशन सिंदूर 2.0: क्या फिर से होने वाला है भारत और पाकिस्तान का युद्ध, क्या कहता है ज्योतिष

महायुद्ध के संकेत! क्या बदलने वाला है कुछ देशों का भूगोल? ज्योतिष की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

अक्षय तृतीया पर क्यों होता है अबूझ मुहूर्त? जानिए इसका रहस्य

बैसाखी कब है, क्या है इसका महत्व, जानिए खास 5 बातें

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (12 अप्रैल, 2026)

वरुथिनी एकादशी 2026: जानें इसका अर्थ, पूजा विधि, शक्तिशाली मंत्र और मिलने वाले चमत्कारी लाभ

12 April Birthday: आपको 12 अप्रैल, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

रोग पंचक शुरू: भूलकर भी न करें ये काम, वरना बढ़ सकती हैं परेशानियां

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 12 अप्रैल 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख