khatu shyam baba

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Nag Panchami 2021: नागपंचमी कब है, क्या करते हैं इस दिन

Advertiesment
Nagpanchami 2021
नाग पंचमी का त्योहार श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी को मनाया जाता है। इस दिन नागों की पूजा प्रधान रूप से की जाती है। कुछ प्रदेशों में चैत्र व भाद्रपद शुक्ल पंचमी के दिन भी नाग पंचमी मनाई जाती है। इस बार अंग्रेजी माह के अनुसार 13 अगस्त 2021 शुक्रवार को शुक्ल पक्ष की पंचमी को नागपंचमी का त्योहार रहेगा।
 
 
1. ज्योतिष के अनुसार पंचमी तिथि के स्वामी नाग हैं। इस दिन अष्ट नागों की पूजा प्रधान रूप से की जाती है।
 
2. अष्टनागों के नाम है- अनन्त, वासुकि, पद्म, महापद्म, तक्षक, कुलीर, कर्कट और शंख।
 
3. इस दिन व्रत रख रहे हैं तो चतुर्थी के दिन एक बार भोजन करें तथा पंचमी के दिन उपवास करके शाम को अन्न ग्रहण किया जाता है।
 
4. नागों की पूजा करने के लिए उनके चित्र या मूर्ति को लकड़ी के पाट के उपर स्थापित करके पूजन किया जाता है
 
5. मूर्ति पर हल्दी, कंकू, रोली, चावल और फूल चढ़कर पूजा करते हैं और उसके बाद कच्चा दूध, घी, चीनी मिलाकर नाग मूर्ति को अर्पित करते हैं।
 
6. पूजन करने के बाद सर्प देवता की आरती उतारी जाती है।
 
7. अंत में नाग पंचमी की कथा अवश्य सुनते हैं। 
 
8. कई लोग शिवमंदिर में जाकर नाग देवता की पूजा करते हैं। 
 
9. नाग पंचमी पूजा मुहूर्त : 05:48:49 से 08:27:36 तक। अवधि: 2 घंटे 38 मिनट।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नागपंचमी पर भूलकर भी न करें ये 8 कार्य, वर्ना पछताएंगे