Hanuman Chalisa

नागपंचमी के पावन पर्व पर कालेश्वर धाम नाग मंदिर में हुई विशेष पूजा

कालेश्वर धाम मंदिर पर 51 जोड़ों के द्वारा किया गया मार्कण्डेय अनुष्ठान

Webdunia
मंगलवार, 2 अगस्त 2022 (13:42 IST)
इंदौर। श्रावण शुक्ल पक्ष की पंचमी को नागपंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस अवसर पर सुदामा नगर दिगंबर जैन मंदिर के पास स्थित कालेश्वर धाम के नाग मंदिर में विशेष पूजा हुई। यहां पर विगत 22 वर्षों से पूजा हो रही है। इस अवसर पर इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने भी दर्शन और पूजा का लाभ लिया।
 
धाम के संस्थापक श्री भैयाजी ने यहां पर चांदी की 6 फीट की कुंडली मारे बैठे नागराज की मूर्ति को बड़े ही विधि-विधान के साथ स्थापित किया है। इतनी बड़ी चांदी की प्रतिमा इंदौर शहर में कहीं अन्य जगह नहीं है। भैयाजी स्वयं एक नाग देवता के उपासक हैं। यहां पर प्रतिवर्ष नागपंचमी को भव्य आयोजन किया जाता है।
 
नागपंचमी के शुभ अवसर पर प्रातः 7:00 बजे 51 जोड़ों के द्वारा मार्कण्डेय अनुष्ठान किया गया। इस मौके पर शहर के प्रथम नागरिक पुष्यमित्र भार्गव ने भी नाग देवता का दूध से अभिषेक किया और भैयाजी से आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही शहर की खुशहाली की कामना की। विशेष रूप से अनजान डर या भय मारकेश की दशा हेतु और सभी देशवासियों की लंबी आयु हेतु नाग देवता से प्रार्थना की गई।
पूजा और प्रार्थना के पश्चात प्रातः 8:00 बजे से 10:00 बजे तक नाग देवता का अभिषेक दूध, केसर, फलों का रस, औषधि, जड़ी-बूटी, भस्म आदि अनेकाअनेक द्रव्य से वैदिक ब्राह्मणों द्वारा किया गया। इसके पश्चात फूल बंगला दर्शन और आध्यात्मिक समाधान, जिसमें कालसर्प योग पितृदोष, राहु-केतु से पीड़ित एवं अन्य जीवन की कठिनाइयों का बड़ा ही सरल एवं सुगम मार्ग बताया गया। इसके बाद नाग देवता की महाआरती की गई जिसमें कई श्रद्धालु शामिल हुए और उन्होंने अपने जीवन में खुशहाली की प्रार्थना की। 
 
भैयाजी के अनुसार नागसेवा से स्वयं का मोक्ष संभव है क्योंकि व्यक्ति के अंदर की कुंडलिनी भी इसी का प्रतीक है। यदि सात चक्र शुद्ध हो जाए और कुंडलिनी जागृत हो जाए तभी ईश्वर की प्राप्ति संभव है। कालेश्वर धाम में अत्यंत शांतिदायक एवं कष्ट निवारण पावन परिसर में पारलौकिक मार्गदर्शन में अनेक भक्त लाभ ले चुके हैं। नाग देवता के आशीर्वाद से भैयाजी कालसर्प, पितृदोष का समुचित उपचार करते हैं। नागपंचमी पर नाग देवता की पूजा दर्शन का बड़ा ही महत्व है इससे भीतर स्थित कुंडली के दोष, सर्प पूजन और दर्शन से श्राप से मुक्ति मिलती है।
सर्प रूपी कुण्डलिनी जब शुद्ध होती है तो प्रत्येक व्यक्ति के कार्य सिद्ध होने लगते हैं। नाग पंचमी और हर माह की पंचमी को नाग देवता के दर्शन कर अपने अंदर की नकारात्मक ऊर्जा को नष्ट कर सकारात्मक ऊर्जा पैदा कर सकते हैं। कालेश्वर धाम पर प्रात: से ही नागपंचमी पर दर्शन हेतु भीड़ होने लगती है। यहां विदेश से भी लोग अपनी अपनी मनोकामना लेकर धाम पर भैयाजी से आशीर्वाद लेने आते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बुध की उल्टी चाल शुरू: 29 जून से इन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान?

3 दिन बाद बुध का कर्क राशि में प्रवेश, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, खुलेंगे सफलता के नए द्वार

नरेंद्र मोदी के बाद अगला पीएम अमित शाह या योगी आदित्यनाथ, सटीक भविष्यवाणी

सौर आषाढ़ मास 2026: जानिए इसका धार्मिक महत्व और विशेष परंपराएं

मंगल का शुक्र की राशि में प्रवेश, 3 राशियों को रहना होगा बेहद सावधान, बढ़ सकती हैं ये परेशानियां

सभी देखें

धर्म संसार

शुक्र का सिंह राशि में गोचर, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जरूर करें ये 3 उपाय

Batuk Bhairav Jayanti 2026: बटुक भैरव जयंती पर क्यों की जाती है कुत्ते की सेवा? जानें धार्मिक महत्व

Vakri Budh Effect: बुध की कर्क राशि में वक्री चाल, इन 3 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क

राम मंदिर: सात्विकता, सुशासन और सनातन की अग्निपरीक्षा

Somwar Purnima Upay: सोमवार की पूर्णिमा पर इन 3 खास उपायों से चमक सकती है किस्मत, जानें शुभ उपाय

अगला लेख