नाग पंचमी पर घर के बाहर यह वाक्य लिखेंगे तो सर्प भय नहीं रहेगा

अनिरुद्ध जोशी
नाग पंचमी का दिन काल सर्प दोष, विषकन्या दोष, विष दोष, सर्प भय, पितृदोष आदि के लिए बहुत ही उत्तम समय होता है। इस दिन और भी कई उपाय करते हैं जिसके चलते सर्प भय नहीं रहता है और न ही सर्प के सपने आते हैं। आओ जानते हैं ऐसा ही एक रिवाज जो ग्रामीण क्षेत्र में किया जाता है।
 
 
1. नागपंचमी के दिन घर के मुख्य द्वार पर गोबर, गेरू या मिट्टी से सर्प की आकृति बनाएं और इसकी विधिवत रूप से पूजा करें। इससे जहां आर्थ‍िक लाभ होगा, वहीं घर पर आने वाली काल सर्प दोष से उत्पन्न विपत्त‍ियां भी टल जाएंगी।
 
2. इन दिन मनसादेवी के पुत्र आस्तिक (आस्तीक) की पूजा की जाती है जिसने अपनी माता की कृपा से सर्पों को जनमेयज के यज्ञ से बचाया था। नाग पंचमी के दिन 'आस्तिक मुनि की दुहाई' नामक वाक्य घर की बाहरी दीवारों पर सर्प से सुरक्षा के लिए लिखा जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस वाक्य को घर की दीवार पर लिखने से उस घर में सर्प प्रवेश नहीं करता और सर्प दंश का भय भी नहीं रहता है।
 
 
3. मनसा देवी की पूजा बंगाल में गंगा दशहरा के दिन होती है जबकि कहीं-कहीं कृष्णपक्ष पंचमी को भी देवी की पूजी जाती हैं। मान्यता अनुसार पंचमी के दिन घर के आंगन में नागफनी की शाखा पर मनसा देवी की पूजा करने से विष का भय नहीं रह जाता। मनसा देवी की पूजा के बाद ही नाग पूजा होती है।
 
4. मनसा देवी और आस्तिक के साथ ही माता कद्रू, बलराम पत्नी रेवती, बलराम माता रोहिणी और सर्पो की माता सुरसा की वंदना भी करें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

क्या आपको आ रहा है कैंची धाम से बुलावा? पहचानें नीम करोली बाबा के ये दिव्य संकेत!

इस अक्षय तृतीया राशि के अनुसार करें माँ लक्ष्मी को प्रसन्न करने के उपाय, नहीं होगी धन की कमी

सोना बनाने की 155 विधि में से एक सटीक विधि का सूत्र

हिन्दू मास वैशाख माह के व्रत त्योहारों की लिस्ट

अक्षय तृतीया का क्या है महत्व?

सभी देखें

धर्म संसार

17 अप्रैल 2025 : आपका जन्मदिन

17 अप्रैल 2025, गुरुवार के शुभ मुहूर्त

दही के इन आसान उपायों से मजबूत होता है शुक्र ग्रह: जानें कमजोर शुक्र के लक्षण और निवारण

बर्थडे तिथि के अनुसार मनाएं या कि तारीख के, क्या है सही?

वैशाख मास का महत्व और इस माह के अचूक 5 उपाय

अगला लेख
More