नाग पंचमी 2020 : नाग से जुड़ीं 20 अजीब मान्यताएं

Nag Panchami
अनिरुद्ध जोशी
भारत में नाग पूजा की परंपरा का प्रचलन प्राचीन काल से ही रहा है। भारत में नाग को देवता मानकर पूजा जाता है। सभी नागों को कश्यप ऋषि और कद्रू का पुत्र माना गया है। श्रावण मास में नागपंचमी का त्योहार नागों को ही समर्पित है। नाग से जुड़ी कुछ मान्यताएं भारतीय जनमानस में प्रचलित हैं, लेकिन इनमें कितनी सच्चाई है यह भी अभी खोज का विषय बना हुआ है। यहां प्रस्तुत हैं ‍20 मान्यताएं:-
 
 
1. इच्‍छाधारी नाग होते हैं, जो रूप बदल सकते हैं।
2. नाग-नागिन बदला लेते हैं। नाग और सर्प में फर्क होता है।
3. कुछ दुर्लभ नागों के सिर पर मणि होती हैं।
4. नागों की स्मरण शक्ति तेज होती है।
5. सौ वर्ष की उम्र पूरी करने के बाद नागों में उड़ने की शक्ति हासिल हो जाती है।
6. सौ वर्ष की उम्र के बाद नागों में दाढ़ी-मूंछ निकल आती है।
7. नाग किसी के भी शरीर में आ सकते हैं।
8. नाग लोक होता है जहां नागमानव रहते हैं।
9. अजगर तो कई होते हैं लेकिन नाग प्रजाति का अजगर दूर से ही किसी को अपनी नाक से खींचने की ताकत रखता है।
10. नाग खुद का बिल नहीं बनाता, वह चूहों के बिल में रहता है।
11. नाग जमीन के अंदर गढ़े धन की रक्षा करता है। इसे नाग चौकी कहा जाता है।
12. नागों में मनुष्य को सम्मोहित कर देने की शक्ति होती है।
13. नाग संगीत सुनकर झूमने लगते हैं।
14. नाग को मारना या नागों की लड़ाई देखना पाप है।
15. नाग की केंचुल दरवाजे के ऊपर रखने से घर को नजर नहीं लगती।
16. बड़े सांप, नाग आदि शिव का अवतार माने जाते हैं।
17. कुछ नाग पांव वाले होते हैं।
18. नाग एक मुंह ही नहीं दोमुहे या 10 मुंह वाले भी होते हैं।
19. नाग रूप में देवता ही होते हैं जो इस धरती के सभी प्राणियों से कई गुना अपनी समझ रखते हैं।
20. नागों को ही सबसे पहले भूकंप, प्रलय या अन्य किसी प्राकृतिक आपता का पता चल जाता है।
 
इसी तरह की कई अन्य मान्यताएं भी सामाज में प्रचलित हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बृहस्पति वर्ष 2025 में अतिचारी होकर 3 बार करेंगे गोचर, वर्ष 2026 में मचाएंगे तबाही, भारत का क्या होगा?

पाकिस्तान में यहां शिव जी के आंसू से बना था अमृत कुंड, जानिए कटासराज शिव मंदिर का अद्भुत इतिहास

नौतपा 2025 : नवतपा के दौरान क्या करें और क्या न करें: जानें काम की बाते

क्यों चर्चा में है पाकिस्तान के बलूचिस्तान में हिन्दुओं का पवित्र शक्तिपीठ हिंगलाज माता मंदिर, जानिए पौराणिक महत्त्व

भविष्‍य मालिका की 6 भविष्‍यवाणियां हुईं सच, जगन्नाथ मंदिर को केंद्र में रखकर की गई हैं भविष्‍यवाणियां

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj Ka Rashifal: 22 मई का दैनिक राशिफल, जानें कैसा रहेगा आज आपका समय

ईरान क्यों छोड़ रहा है इस्लाम?

22 मई 2025 : आपका जन्मदिन

22 मई 2025, गुरुवार के शुभ मुहूर्त

शनि देव को अतिप्रिय हैं ये चार फूल: शनि जयंती पर चढ़ाने से दूर होंगे शारीरिक तथा मानसिक कष्ट

अगला लेख