Hanuman Chalisa

विरुष्का

Webdunia
-डॉ. मृणाल चटर्जी
 
उड़िया से अनुवाद : इतिश्री सिंह राठौर
 
इस शीर्षक को देखकर अन्यथा न लें। हिन्दी शब्दकोष में इस तरह का कोई शब्द नहीं। यह मीडिया का आविष्कार है। विराट और अनुष्का को जोड़कर बना है शब्द- 'विरुष्का'।
 
आज की तारीख में इन्हें कौन नहीं जानता? और अगर गलती से भी आपने किसी से पूछ लिया कि ये कौन हैं? तो लोग आपको ऐसे देखेंगे जैसे कि सच में आप चिड़ियाघर से आए हैं। फिर भी मैं बता देता हूं ये कौन हैं (पत्रकारिता में एक चीज सिखाई जाती है कि 'नेवर एज्यूम' अर्थात खुद कुछ मत सोचो। लोगों को कई बातें पता नहीं होती। उन्हें पता नहीं होती इसीलिए किसी को बताना नहीं चाहते)।
 
विराट हैं विराट कोहली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान। और अनुष्का शर्मा हिन्दी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री। क्रिकेट जगत के साथ हिन्दी सिनेमा का रिश्ता बहुत पुराना और गहरा है। क्यों? मालूम नहीं। लेकिन हिन्दी सिनेमा की नायिकाएं अक्सर क्रिकेट खिलाड़ियों से ही शादी करना पसंद करती हैं। उनके साथ रोमांस करना और उन्हें अपना जीवनसाथी बनाना उनकी पहली पसंद होती है। दूसरे खेलों के खिलाड़ी अक्सर मन मसोसकर रह जाते हैं।
 

हमारे नवघन का बेटा भीमसेन तो खास इसीलिए क्रिकेट खेल रहा है, वरना उसकी जितनी हाइट है, उसमें वह बास्केटबॉल बहुत अच्छा खेल लेता। उसके कोच ने भी यही बात कही लेकिन वह मानने को तैयार ही नहीं। उसकी बात छोड़िए।
 
विराट और अनुष्का का अफेयर कई महीनों से चल रहा था। उनकी शादी के बारे में इससे पहले मीडिया में खूब अफवाह फैलाई गई। बीच में यह भी सुनने को मिला कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। इसके बाद देश की लाखों विराट-प्रेमी लड़कियां और अनुष्का-प्रेमी लड़के खुशियां मनाने लगे। उसमें नवघन का बेटा भीमसेन और बेटी लबंगलता भी शामिल थी। लेकिन दोनों की अचानक शादी से बेचारों का दिल टूट गया।
 

दुखी आदमी बहुत काम करता है। उसमें से एक बड़ा काम है गलतियां निकालना। भीमसेन ने कहा, वो भी क्या शादी थी! सिर्फ 50 लोगों को बुलाया था। अरे! इतने लोग तो हमारी शादियों में नाराज होकर बैठे होते हैं। लबंगलता ने कहा, अनुष्का ने क्या घटिया लहंगा पहना था, उससे अच्छा लहंगा तो दिल्ली के सरोजिनी मार्केट में मिल जाता है। फिर उसने जो झूमके पहने थे, दीपिका ने भी तो वैसे ही झूमके पहने थे। ऐसी लड़की से शादी कर विराट का क्या फायदा हुआ? मुझसे शादी की होती, तब दिखाती कि डिजाइन किसे कहते हैं।
 
हमारा मीडिया क्रिकेट और सिनेमा से कुछ ज्यादा ही प्यार करता है। विरुष्का इन दोनों का संगम हैं इसीलिए मीडिया में दोनों की शादी को इतनी कवरेज मिली कि लगा कि दुनिया में इससे बड़ा काम तो कोई हो ही नहीं सकता।
 
विराट और अनुष्का ने इटली में क्यों शादी की? इसे लेकर भी चर्चाओं का बाजार गर्म है। इसमें नरेन्द्र मोदी ने कहा- 'मित्रों, कांग्रेस जब सरकार में थी तब से विराट और अनुष्का का प्यार शुरू हुआ..., तब क्या वे शादी कर पाए थे... नहीं...। लेकिन जब हमारी सरकार आई तभी दोनों ने शादी की। तो बताइए भाइयों और बहनों, ये 'अच्छे दिन' नहीं हैं क्या...?' मोदीप्रेमी जनता ने कहा- 'हां...।'
 

राहुल गांधी ने कहा- 'प्यारे देशवासियों, विराट और अनुष्का के प्यार की शुरुआत कांग्रेस सरकार के समय हुई। उन्होंने शादी कहां की...? इटली में। इसका मतलब क्या है...? मोदीजी का 'मेक इन इंडिया' फेल...। यहां शादी में भी 'मेक इन इंडिया' लागू नहीं हो पा रहा और दूसरी चीजों की बात ही क्या करें...?' राहूल के समर्थकों ने कहा, 'बिलकुल ठीक।'
 
अब केजरीवाल ने कहा, 'विराट और अनुष्का की शादी इटली में करवाना केंद्र सरकार की साजिश है। विराट दिल्ली का लड़का है। दोनों की शादी दिल्ली में ही होनी चाहिए थी लेकिन दिल्ली में शादी न कर दोनों ने विदेश में शादी की...। इसमें मोदी सरकार का हाथ है। इसके विरोध में हम धरना देंगे...।'
 

(डॉ. मृणाल चटर्जी फिलहाल भारतीय जनसंचार पूर्वी क्षेत्र के आंचलिक निदेशक हैं। वे ओडिशा के जाने-माने लेखक और प्रसिद्ध व्यंग्यकार हैं।)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

भरपूर लाभ के लिए रोज करें मंडूकासन; जानिए इसे करने का सही तरीका

पिंडली के दर्द से छुटकारा पाने के 5 कारगर तरीके जानें

jharkhand recipe: झारखंड का पारंपरिक पकवान ओकोपोको, जानिए कैसे बनता है यह व्यंजन

जब रास्ते बंद दिखें… समझ लो किस्मत नया दरवाज़ा खोल रही है

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

सभी देखें

नवीनतम

18 जून को क्यों याद की जाती हैं रानी लक्ष्मीबाई? जानें उनके बलिदान की पूरी कहानी

Hindi Poem on Yoga: योग पर हिन्दी कविता: आओ मिलकर योग करें

Guru Arjan Dev: कैसे मनाया जाता है गुरु अर्जन देव जी का शहीदी दिवस?

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026: जानिए इस बार की थीम, उद्देश्य और खास कार्यक्रम

नज़्म: बरसात का मौसम

अगला लेख