Hanuman Chalisa

क्या सोनम गुप्ता सच में बेवफा है?

Webdunia
- इतिश्री सिंह राठौर (श्री)
 

 
सोनम गुप्ता नाम तो सुना ही होगा। आजकल इंटरनेट में जिस लड़की के चर्चे कंगना और दीपिका से भी ज्यादा हैं, वह लड़की है सोनम गुप्ता। वॉट्सएप, फेसबुक, ट्विटर हर जगह सोनम। लेकिन इससे सोनम नाम की लड़कियां खासी नाराज लग रही हैं। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि क्या सोनम गुप्ता सच में बेवफा है? अगर सोनम गुप्ता की बेवफाई पर बॉलीवुड फिल्मों के नाम रखे जाते तो वे कुछ इस प्रकार होते- 
 
बेवफा सोनम (बेवफा सनम), हम आपके हैं सोनम (हम आपके हैं कौन), सोनम बिन (तुम बिन), हमारा दिल सोनम के पास है (हमारा दिल आपके पास है), हम तुम्हें खो चुके सोनम (हम दिल दे चुके सनम), सोनम है मुश्किल (ऐ दिल है मुश्किल), सोनम तो ऐसी न थी (आप तो ऐसे न थे), द बर्निंग सोनम (द बर्निंग ट्रेन), एक पहेली सोनम (एक पहेली लीला), सोनम की अधूरी कहानी (हमारी अधूरी कहानी) आदि। 
 
आजकल देश में नोटबंदी के बाद काफी हाहाकार मचा हुआ है। लोग अपने सारे कामकाज छोड़कर बैंकों के सामने कतार में खड़े नजर आ रहे हैं लेकिन इतनी परेशानी के बीच भी सभी के जेहन में एक ही सवाल क्या सोनम गुप्ता बेवफा है? यह सवाल अब इतना उलझ गया है कि शायद इसे सुलझाने के लिए सीआईडी को बुलाना पड़ेगा। कल अगर इस पर किसी न्यूज चैनज पर प्रेम विशेषज्ञों को बुलाकर चर्चा हो तो आश्चर्य नहीं होगा! 
 
आखिर कौन है यह सोनम गुप्ता? हाल ही में किसी ने 2,000 रुपए के नोट पर 'सोनम गुप्ता बेवफा है' लिखकर पोस्ट किया था। इससे पहले बीते अगस्त में भी सोमन की बेवफाई के काफी चर्चे हुए, जब किसी ने सोशल मीडिया पर एक 10 रुपए के नोट में 'सोमन गुप्ता बेवफा है' लिखकर पोस्ट किया था। इसके बाद पिछली 8 तारीख को 500 और 1,000 रुपए की नोटबंदी होने की घोषणा होने के 2 दिनों बाद सोनम फिर से चर्चा में हैं। 
 
सच में अब सोनम गुप्ता को सामने आना चाहिए और यह बताना चाहिए कि वह क्यों बेवफा है, क्योंकि अब देश इस सवाल का जवाब जानना चाहता है और अगर सोनम गुप्ता ने ऐसा नहीं किया तो यह जनता उन्हें माफ नहीं करेगी। 
 
'कन्वेंशनल विजडम' की मानें तो प्यार के रिश्तों में अक्सर लड़कियों से ज्यादा लड़कें बेवफाई करते हैं। लड़के रोज तोड़ते हैं लड़कियों का दिल, तो सोनम गुप्ता ने थोड़ी-सी बेवफाई क्या कर दी, लोगों ने तो उसे राष्ट्रीय बेवफा का दर्जा दिया। हां, सोनम गुप्ता वेबफा है तो क्या? सोनम गुप्ता चाहे जो भी हो लेकिन 2015 और 2016 में खड़े किए गए दो सवालों ने कि 'बाहुबली ने कटप्पा को क्यों मारा' और 'सोनम गुप्ता बेवफा है तो क्यों बेवफा है' लोगों को चैन से सोने नहीं देगी।
 
(यह लेख किसी पर व्यक्तिगत हमला नहीं तथा किसी को ठेस पहुंचाने के लिए यह नहीं लिखा गया।) 
 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Morning Routine: सुबह उठते ही सबसे पहले करें ये 1 काम, दिनभर रहेंगे ऊर्जा से भरपूर

10 Health benefits of Sattu: सत्तू के सेवन से सेहत को मिलेंगे ये 10 फायदे

डॉक्टर बोले: रोज 10 मिनट चलने से कम हो सकती हैं ये बीमारियां

गर्मियों में धूप में निकलने से पहले बैग में रखें ये चीजें, लू और सन टेन से होगा बचाव

सुबह खाली पेट पानी पीने से शरीर में होते हैं ये 5 बड़े बदलाव

सभी देखें

नवीनतम

world malaria day: विश्व मलेरिया जागरूकता दिवस 2026: कारण, लक्षण और बचाव के उपाय

Desi ghee in diet: वजन बढ़ाता नहीं घटाता है घी! बस खाने का तरीका सही होना चाहिए

सत्य साईं बाबा: चमत्कार, सेवा और विश्वभर में प्रेम का संदेश

Sathya Sai Baba: सत्यसाईं बाबा की पुण्यतिथि पर जानें 5 अनसुने तथ्य

‘ज्यां क्रिस्टोफ’ को याद करते हुए जो किताबें याद आईं, जो गुम गई और जो पढ़ी जानी है

अगला लेख