कभी हैसियत का पैमाना होता था पानदान

गिरीश पांडेय
Paandaan was once a measure of status: कभी पानदान किसी के खानदान की हैसियत का पैमाना होता था। हैसियत के अनुसार यह सोने, चांदी, लोहे या स्टील का हो सकता था। यह तबकी बात है जब पान का बीड़ा कूचने का मतलब सार्वजनिक रूप से किसी चुनौती को कबूल करना होता था।
 
फिल्मी दुनियां भी थी पान की दीवानी : फिल्मी दुनियां तो पान की दीवानी ही थी। पान को लेकर कई कालजई गीत लिखे गए। मसलन- पान खाए सैंया हमारो, सांवरी सुरतिया और होंठ लाल..., खईके पान बनारस वाला, खुल जाए बंद अकल का ताला..'।
 
ससुराल से आए पानदान की होती थी अलग अहमियत : तब ससुराल से आने वाले पानदान की अलग अहमियत होती थी। पानदान सिर्फ अकेले नहीं आता था। साथ में सुपारी काटने के लिए सरौता, पान की पीक थूकने के लिए उगलदान भी होता था। पानदान के अलग-अलग खानों में पसंद का जर्दा, सुगंधित तंबाकू, लौंग, इलायची, कत्था और चूना के साथ पान लगाने के लिए एक पतला सा रोलर भी होता था। नवाबों के समय में तो ससुराल से हर महीने खर्चा ए पानदान मिलता था। कुछ साल पहले बारात के जनवास से लेकर किसी भी आयोजन, पर्व हो पान उसका अनिवार्य हिस्सा होता था। संपन्न लोग तो पान वाले को ही बुला लेते थे। अब भी शादी ब्याह में कई लोग ऐसा ही करते हैं।
 
अब न पानदान रहे, न पान की डोलची : समय के साथ पानदान की जगह पान की डोलची ने ले ली। अब न पानदान रहा न पान की डोलची। अलग अलग ब्रांड के गुटके भारी पड़े। जमाना इसका है। फाड़ो खाओ और चलते बनो। अलग से पान पर चूना, कत्था लगाने, सरौता से सुपारी काटने और पान का बीड़ा लगाने का लफड़ा कौन पाले। इस सबके बावजूद पान की शान अलग है। पान की तरह अब तक गुटके को लेकर न कोई न मुहावरा बना न फिल्मी गीत। अलबत्ता इनके विज्ञापनों की मीडिया पर भरमार है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

अंतरराष्ट्रीय बुकर प्राइज क्या है? कब शुरू हुआ और किसे मिलता है? जानिए कौन रहे अब तक के प्रमुख विजेता

स्किन से लेकर डाइबिटीज और बॉडी डिटॉक्स तक, एक कटोरी लीची में छुपे ये 10 न्यूट्रिएंट्स हैं फायदेमंद

ये हैं 'त' अक्षर से आपके बेटे के लिए आकर्षक नाम, अर्थ भी हैं खास

अष्टांग योग: आंतरिक शांति और समग्र स्वास्थ्य की कुंजी, जानिए महत्व

पर्यावरणीय नैतिकता और आपदा पर आधारित लघु कथा : अंतिम बीज

सभी देखें

नवीनतम

अल्जाइमर समेत इन 6 बीमारियों के लिए सबसे असरदार है मेडिटेशन

बच्चों के नाम रखते समय भूल कर भी न करें ये गलतियां, जानिए नामकरण में किन बातों का रखना चाहिए ध्यान

कांस में ऐश्वर्या ने मांग में सजाया सिन्दूर, दुनिया को दिया देश की संस्कृति और ताकत का संदेश

शक्कर छोड़ने के पहले जान लें वो 8 जरूरी बातें जो आपको पहले से पता होनी चाहिए

Operation Sindoor पर भाषण: सिन्दूर का बदला खून, अदम्य साहस और अटूट संकल्प की महागाथा

अगला लेख