dharma sangrah
✕

मन कैसे हो जाता है हनी में ट्रैप

डॉ. सत्यकांत त्रिवेदी
गुरुवार, 5 सितम्बर 2024 (16:28 IST)
लेखक प्रसिद्ध मनोचिकित्सक हैं और सामायिक विषयों पर अपने विचार रखते हैं

हनी ट्रैप के मामले व्यक्ति विशेष के व्यक्तित्व की मनोवैज्ञानिक कमियों का लाभ उठाने पर आधारित होते हैं, विशेषतः भावनात्मक आवश्यकताओं और इच्छाओं से जुड़ी कमजोरियों का। रोमांटिक या यौन संबंध बनाने का लालच देकर करके लाभ उठाना पूरे स्कैम के कोर में होता है। हनी ट्रैप  के मनोविज्ञान को मैं विस्तार से समझाने का प्रयास कर रहा हूं।

साइकोलॉजिकल फैक्टर्स
विपरीत लिंग से जुड़ने की आसक्ति: कई लोगों को रोमांटिक या भावनात्मक संबंधों की तीव्र इच्छा होती है। स्कैमर्स आपमें अपनेंपन और भावनात्मक रिश्ते का भ्रम पैदा करके आपका लाभ उठाते हैं।

वैलीडेशन का लालच: स्केमर्स अक्सर ऐसे व्यक्तियों को निशाना बनाते हैं जो  इनसिक्योर महसूस कर सकते हैं या वैलिडेशन (मान्यता) की तलाश में हैं। प्रशंसा और चापलूसी विक्टिम्स को विशेष महसूस करवाकर उनकी आत्म मुग्धता को पोषण देते हैं।

विश्वसनीय बनने की कला: स्कैमर्स अक्सर वास्तविक प्रतीत होने वाली बातचीत से शुरू होता है जो विश्वास पैदा करता है। एक बार विश्वास स्थापित हो जाने पर, स्कैमर्स गिव एंड टेक की रणनीति का उपयोग कर सकता है - ट्रैप्ड के लिए कुछ ऐसा करना जिससे वे एहसान वापस करने के लिए बाध्य महसूस करें।

इमोशनल मैनिपुलेशन: एक मनगढ़ंत परिस्थिति बनाकर जो सहानुभूति का रवैया उत्पन्न करती है, स्कैमर्स, ट्रैप्ड को जल्दबाजी में निर्णय लेने या पैसे देने के लिए प्रेरित कर सकते हैं।

त्रुटि पूर्ण बिलीफ सिस्टम का फायदा: घोटालेबाज विभिन्न पूर्वाग्रहों का लाभ उठाते हैं, जैसे कि अभी देते जाओ शायद कल सब ठीक हो जाए।कई बार ये भी सोचना कि इतना लॉस हो चुका थोड़ा और सही।

इन सब मामलों में जागरूकता और विवेक एक मात्र विकल्प है।कई बार हमारे पास ट्रेप्ड व्यक्ति हताशा,कुंठा और आत्महत्या तक के विचार लिए हुए आते हैं। परेशानी बढ़ने पर उचित संवाद और कानून की मदद लेने से हिचकना नहीं हैं।
नोट :  आलेख में व्‍यक्‍त विचार लेखक के निजी अनुभव हैं, वेबदुनिया का आलेख में व्‍यक्‍त विचारों से सरोकार नहीं है। 
 

सम्बंधित जानकारी

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

कविता: टाट पर बैठी अम्मा के दीये

लोकतंत्र : मुझे बचाने के लिए तमाशा ना करें प्लीज, बचाना है तो मेरे चारो खंभे बचाएं

यूरोप के कई देशों में सुपरमार्केटों के रेफ्रिजरेशन सिस्टम हुए हैक — फ्रांस ने ईरान को ठहराया जिम्मेदार

दीपावली के बाद की सुबह: आखिर क्यों 'रईसों' के लिए खास होता है यह दिन? जानिए दिलचस्प वजह

दीप जलें हर द्वार, तभी सजेगा समृद्धि का संसार

अगला लेख