‘द विक्‍टोरिया एंड अल्‍बर्ट म्‍यूजियम’ में नजर आएगा रॉक सिंगर ‘फ्रेडी मरकरी का किमोनो’

Freddie mercury
नवीन रांगियाल
बीसवीं सदी में अपनी गायिकी, स्‍टाइल और सेक्‍शुअल प्रायॉरिटी की वजह से चर्चा में रहने वाले दुनिया के सबसे पॉपुलर रॉक बैंड ‘क्‍वीन’ के लीड सिंगर फ्रेडी मरकरी एक बार फिर से चर्चा में हैं।

दरअसल ‘क्‍वीन’ के सिंगर फ्रेडी जो किमोनो पहनते थे, उसे इस फरवरी के इस महीने में डिस्‍प्‍ले किया जाएगा। यह किमोनो लंदन के विक्‍टोरिया और अल्‍बर्ट म्‍यूजियम में प्रदर्शन के तौर पर रखा जाएगा।

यह पहली बार होगा जब दुनिया के किसी पॉपुलर गायक द्वारा उसके घर में पहने गए परिधान इस तरह सार्वजनिक किए जाएंगे। अब तक फ्रेडी के किमोनो को उनके प्राइवेट कलेक्‍शन में रखा गया था। लेकिन अब इसे उनके फैन और आम लोग देख सकेंगे।

जिस एक्‍सिबिशन में फ्रेडी के किमोनो रखे जाएंगे, उसे किमोनो: क्‍योटो टू कैटवॉक नाम दिया गया है। यह प्रदर्शनी 29 फरवरी को शुरू होगी।

किमोनो दरअसल, जापान का एक ट्रेडिशनल परिधान है। इसे वहां का एक टाइमलेस परिधान माना जाता है। जापान की इस संस्‍कृति को बढ़ावा देने के साथ ही किमोनो को फैशन की दुनिया में लाना इसका मकसद है।   
फ्रेडी मरकरी स्‍टेज परफॉर्मेंस के दौरान अपने अजीब और अलग तरह के कॉस्‍ट्यूम्‍स के लिए जाना जाता था। कई बार वो शर्टलेस भी स्‍टेज शो में देखा गया।

साल 1975 में जापान में अपने म्‍युजिकल टूर के दौरान फ्रेडी को जापान की एंटिक चीजों के कलेक्‍शन का शौक लगा था। उसी दौरान उसने अपना यह किमोनो खरीदा था।

हाल ही में द विक्‍टोरिया और अल्‍बर्ट म्‍यूजियम ने मीडिया में दावा किया है कि फ्रेडी अक्‍सर लाइव शो के दौरान भी बेहद बोल्‍ड किस्‍म में किमोनो पहना करता था। संभवत: यह अपनी सेक्‍शुअलिटी और जेंडर को चुनौती देने का उनका कोई तरीका हो।

फ्रेडी का किमोना सिंगर और सॉन्‍ग राइटर पिओर्क के साथ डिस्‍प्‍ले किया जाएगा। पिओर्क का यह ड्रेस ख्‍यात डिजाइनर अलेक्‍जेंडर मेकक्‍वीन ने डिजाइन किया था। जिसे उनके एल्‍बम ‘होमोजेनिक’ का कवर बनाया गया था।
शो के क्‍यूरेटर एन जैक्‍सन के मुताबिक मरकरी के परिधान इसलिए महत्‍वपूर्ण हैं क्‍योंकि वे सेक्‍शुअल, जेंडर और पहचान के साथ ही कल्‍चर को परिभाषित करते हैं। उन्‍होंने कहा, बीसवीं सदी के इस चमत्‍कृत कर देने वाले सिंगर के किमोनो का प्रदर्शन करना बेहद खुशी की बात है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

अंतरराष्ट्रीय बुकर प्राइज क्या है? कब शुरू हुआ और किसे मिलता है? जानिए कौन रहे अब तक के प्रमुख विजेता

स्किन से लेकर डाइबिटीज और बॉडी डिटॉक्स तक, एक कटोरी लीची में छुपे ये 10 न्यूट्रिएंट्स हैं फायदेमंद

ये हैं 'त' अक्षर से आपके बेटे के लिए आकर्षक नाम, अर्थ भी हैं खास

अष्टांग योग: आंतरिक शांति और समग्र स्वास्थ्य की कुंजी, जानिए महत्व

पर्यावरणीय नैतिकता और आपदा पर आधारित लघु कथा : अंतिम बीज

सभी देखें

नवीनतम

बाल कविता: अम्मा हमने कार खरीदी

वर्कआउट से पहले और बाद में क्या खाएं? जानिए परफेक्ट डाइट प्लान

गर्मी में बेहतरीन स्वादिष्‍ट आम रस कैसे बनाएं, पढ़ें स्टेप बाय स्टेप विधि और खास कुकिंग टिप्स

पर्यावरण रक्षा की शिक्षा देती एक बेहतरीन लघु कथा: अंतिम सांस का शहर

बेटे को दीजिए ये आकर्षक नाम, व्यक्तित्व पर रहेगा सकारात्मक प्रभाव

अगला लेख