Hanuman Chalisa

भोजन के पैकेटों में मिली घड़ी, भाजपा प्रत्याशी की मुश्किलें बढ़ीं

Webdunia
रविवार, 25 नवंबर 2018 (22:22 IST)
खरगोन। मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के सनावद के अनुविभागीय दंडाधिकारी एवं पीठासीन अधिकारी सत्येंद्र सिंह ने भोजन के पैकेटों में घड़ी मिलने के मामले में रविवार को बड़वाह विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी हितेंद्र सिंह सोलंकी को नोटिस जारी किया है।
 
सिंह ने बताया कि बड़वाह के भाजपा प्रत्याशी हितेंद्र सिंह के समर्थन में पार्टी नेता अनुराग ठाकुर की सनावद में आयोजित सभा के दौरान तथा उसके पश्चात भोजन के पैकेट वितरित हुए थे। इस दौरान पैकेट में घड़ी मिलने की बात एक समाचार पत्र के माध्यम से सामने आई है।
 
उन्होंने कहा कि इस मामले में किसी प्रकार की शिकायत प्राप्त नहीं हुई है, लेकिन समाचार पत्र में प्रकाशित खबर पर संज्ञान लेते हुए पार्टी के प्रत्याशी हितेंद्र सिंह को नोटिस प्रेषित कर उनसे 24 घंटे में जवाब प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है।
 
हालांकि, उन्होंने कहा कि सभा स्थल के पास में ही एक मुंडन संस्कार कार्यक्रम आयोजित था और हो सकता है कि उक्त घड़ियां वहां के भोजन पैकेट में रखी गई हों। उन्होंने कहा कि सभा की वीडियो सर्विलियेन्स टीम द्वारा वीडियोग्राफी भी की गई है जिसकी जांच की जा रही है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रणीत मोरे के स्टैंडअप शो में विवादित टिप्पणी पर घिरी MBBS छात्रा, जारी किया वीडियो, लिखित माफी भी मांगी, KEM अस्पताल की जांच, CM फडणवीस की चेतावनी, क्या था पूरा मामला

Electric Scooters : भारत के 10 सबसे शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, दमदार रेंज, स्मार्ट फीचर्स और किफायती कीमत का बेहतरीन कॉम्बिनेशन

ममता बनर्जी के खिलाफ FIR दर्ज, धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप, भाषण में की थी यह टिप्पणी

Best Electric cars : भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कारें, घर पर चार्ज करने में कितना खर्च, BaaS और फुल ओनरशिप में क्या अंतर? मानसून में EV कितनी सुरक्षित

जब क्रश ने कहा 'I Love You'... तब शुरू हुआ असली डर! Romance, Horror, Mystery और Jump Scares का खतरनाक कॉम्बो : Obsession Review

सभी देखें

नवीनतम

योगी सरकार की हरित पहल, यूपी की सड़कों पर दौड़ेंगी हाइड्रोजन बसें

मानसून पर 'अल नीनो' का साया! भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर में बड़ी हलचल, IMD ने दी चेतावनी

Live: कालीघाट में अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची पुलिस

Top News 13 June: ट्रंप ने ईरान पर लगाया भारतीय जहाजों पर हमले का आरोप, पीएम मोदी आज फ्रांस रवाना

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के भतीजे की इंदौर में सड़क हादसे में मौत

अगला लेख