Govardhan puja
✕

मध्यप्रदेश के 'बाहुबली' शिवराज चौहान, फिर भल्लाल देव कौन...

Webdunia
गुरुवार, 30 अगस्त 2018 (19:06 IST)
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के मुख्‍यमंत्री शिवराजसिंह चौहान जिस तरह अकेले चुनावी मोर्चा संभाले हुए हैं उससे उनकी छवि 'बाहुबली' के रूप में सामने आ रही है। लेकिन, एक वीडियो में तो उन्हें हकीकत में बाहुबली बना दिया गया है।
 
इस वीडियो की शुरुआत कांग्रेस काल से शुरू होती है, जिसमें अत्याचार दिखाए जाते हैं। इसके बाद आवाज आती है कि जब-जब पृथ्‍वी पर अत्याचार बढ़ा है, तब-तब लोगों को न्याय दिलाने के किसी योद्धा ने जन्म लिया है। यह योद्धा बाहुबली यानी शिवराजसिंह चौहान हैं। 
इसमें शिवराज को कहते हुए दिखाया गया है कि मैं देश के प्रधान सेवक मोदीजी को साक्षी मानकर शपथ लेता हूं कि मैं मध्यप्रदेश की जनता के धन और मान की रक्षा करूंगा। इसके लिए यदि मुझे प्राणों की भी आहुति देनी पड़ी तो पीछे नहीं हटूंगा। 
 
नाटकीय अंदाज में बनाए गए इस वीडियो में सभी मसाले हैं। एक स्थान शिवराज आह्वान करते हैं (संभवत: अपने कार्यकर्ताओं का) कि अपने हाथों को हथियार बना लो और सांसों को आंधियों में बदल दो। वीडियो के एक दृश्य में कमलनाथ और सिंधिया के आपसी मतभेदों को भी दिखाया है, जिसमें कमलनाथ सिंधिया की पीठ में तलवार मारते हुए दिखाई देते हैं। 

...फिर भल्लाल देव कौन : इस वीडियो में कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के मुखिया और कांग्रेस के युवा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को भल्लाल देव की भूमिका में दिखाया गया है। इस बारे में मीडिया से चर्चा में सिंधिया ने कहा कि अभी कुछ भी बना लो, लेकिन चुनाव में तो जनता ही बनाती और नकारती है। 
 
हालांकि इस वीडियो में गंभीरता कम और हास्य ज्यादा दिखाई देता है। बाहुबली के शरीर के साथ शिवराज का चेहरा कहीं भी मेल नहीं खाता। वीडियो में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सोनिया गांधी, दिग्विजयसिंह, अजयसिंह आदि को भी दिखाया गया है। यह वीडियो 18 अगस्त को यू-ट्‍यूब पर पोस्ट किया गया है और इसे अब तक 32 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं।
 
कमेंट भी कम रोचक नहीं : इस वीडियो पर रोचक कमेंट भी देखने को मिले। एक व्यक्ति ने लिखा कि कितने पैसे मिले भाजपा से, जबकि दूसरे ने लिखा 15 साल क्या किया जो इतना दिखावा कर रहे हो। लोगों ने शिवराज के पक्ष में भी लिखा। एक व्यक्ति ने लिखा कि मामा फिर जीतेंगे, जबकि एक अन्य ने लिखा आंधी नहीं तूफान है, शिवराजसिंह चौहान है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

नवीनतम

क्‍या बांग्लादेश वापस लौटने की तैयारी में शेख हसीना? नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र के लिए किया आवेदन

दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 भारत के, दिल्ली-भोपाल में AQI 400 पार, राजस्‍थान का श्रीगंगानगर दुनि‍या का सबसे प्रदूषि‍त

ट्रम्प ने हार का ठ‍ीकरा इजराइल पर फोड़ा, बोले- अमेरिकी जनता बहुत नाराज, जंग और महंगे पेट्रोल ने मार डाला

उत्‍तराखंड में सीएम धामी की 13 घोषणाएं, कहा- हमारे डीएनए में हार नहीं, युवा आयोग बनेगा, अतिथि शिक्षकों का बढ़ेगा मानदेय

गुजरात के निर्यात क्षेत्र को गति देने के लिए सरकार का बड़ा फैसला, 'गुजरात एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल' की स्थापना

अगला लेख