Daily Horoscope
✕

भांजियों से डरे मामा, जन आशीर्वाद यात्रा से पहले उतरवाए दुपट्‍टे

Webdunia
बुधवार, 12 सितम्बर 2018 (12:05 IST)
बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की सभा के पहले पुलिस द्वारा वहां मौजूद स्कूली छात्राओं के काले दुपट्टे उतरवाने का मामला सामने आया है।

मुलताई में मंगलवार को मुख्यमंत्री चौहान की सभा को लेकर पुलिस प्रशासन अतिरिक्त सतर्कता बरत रहा था।

इसी के चलते पुलिस ने सभा स्थल पर दर्जन भर छात्राओं के काले दुपट्टे उतरवा दिए। इसके पीछे प्रशासन का तर्क था कि छात्राओं द्वारा मुख्यमंत्री का काले कपड़े दिखाकर विरोध प्रदर्शन की आशंका के चलते उनके दुपट्टे उतरवाए गए। हालांकि प्रशासन के इस कदम के बाद छात्राएं बेहद असहज हो गईं।

सभी छात्राएं अपने स्कूल के ड्रेस कोड गुलाबी कुर्ती और काले दुपट्टे में पहुंची थी। पुलिस ने न केवल उनके दुपट्टे उतरवा लिए, बल्कि बाद में इन्हें जब्त कर दुपट्टे वापस पाने के लिए छात्राओं को थाने और सभा स्थल के चक्कर भी कटवाए। छात्राओं ने बताया कि मुख्यमंत्री की सभा के करीब एक घंटे बाद उन्हें उनके दुपट्टे वापस किए गए। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख