Hanuman Chalisa

कांग्रेस की मानसिकता को ही हम ठीक कर देंगे : शिवराज

Webdunia
गुरुवार, 15 नवंबर 2018 (18:54 IST)
बालाघाट। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ पर उनकी 'ठीक करने' की बात पर हमला करते हुए कहा कि वे कांग्रेस की ठीक करने वाली मानसिकता को ही ठीक कर देंगे।
 
 
चौहान ने जिले की लांजी में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करते हुए कहा कि कमलनाथ बार-बार ठीक करने की बात कह रहे हैं। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को ठीक करने की बात कह रहे हैं या फिर वे प्रदेश की जनता को ठीक करेंगे? कांग्रेस की ठीक करने वाली मानसिकता को ही हम ठीक कर देंगे।
 
उन्होंने कहा कि कमलनाथ महिलाओं को सजावट की वस्तु बताते हैं। महिलाओं का यह अपमान भाजपा की सरकार बिलकुल सहन नहीं करेगी। हमारे देश व हमारे मध्यप्रदेश में महिलाओं को मान-सम्मान दिया जाता है, बेटियों को पूजा जाता है। वे गंगा, गीता व गायत्री हैं। वे लक्ष्मी, सरस्वती व दुर्गा हैं। उनके लिए इस तरह की भाषा अशोभनीय है। इसके लिए प्रदेश की जनता, प्रदेश की मां-बेटियां कांग्रेस और उनके नेताओं को माफ नहीं करेंगी।
 
उन्होंने कहा कि हमने महिलाओं और बेटियों को गलत नजर से देखने वाले, उनके साथ दुष्कर्म करने वालों के लिए फांसी की सजा का प्रावधान किया है। अब तक कई दरिंदों को फांसी के फंदे तक पहुंचाया गया है तथा मैं मां-बेटियों की आंखों में आंसू नहीं आने दूंगा, उनके चेहरों पर हमेशा मुस्कान होगी।
 
उन्होंने कहा कि पिछले 5 वर्षों में लांजी विधानसभा क्षेत्र विकास के मामले में पिछड़ गया है तथा उन्होंने विकास कार्य कराने में कोई कमी नहीं रखी, लेकिन क्षेत्र के कांग्रेस विधायक ने विकास कार्य कराने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

E20 पेट्रोल से इंजन खराब हुआ तो क्या इंश्योरेंस क्लेम मिलेगा? सरकार ने बताई सचाई, क्या बोलीं बीमा कंपनियां

20,000 के बजट में ये हैं जून 2026 के टॉप 3 बेस्ट स्मार्टफोन्स, 7000mAh बैटरी और गेमिंग प्रोसेसर का धांसू कॉम्बो

Tata Sierra EV vs Toyota Ebella: 500km से ज्यादा माइलेज वाली दो धाकड़ इलेक्ट्रिक SUVs में महामुकाबला, जानें लॉन्च डेट और कीमत!

नागौद राजघराने में साहब, बीवी और सौतन — हवस, धोखे और खून से सनी राजसी दास्तान

राम नाम की लूट... 'अयोध्या कांड' से पूरा देश हिला, SIT जांच के बीच चंपत राय बीमार, नृपेन्द्र मिश्रा गायब

सभी देखें

नवीनतम

शिवसेना UBT में फिर बड़ी बगावत? उद्धव ठाकरे के 6 लोकसभा सांसद पाला बदलने को तैयार, संजय राउत का 15-15 करोड़ का दावा

आखिर क्यों नहीं सुधर रही बिहार की चिकित्सा व्यवस्था

Top News 17 June: मोदी-ट्रंप की मुलाकात आज, इजराइल का लेबनान पर हमला और उद्धव गुट में फिर बगावत के आसार

मेलोडी मूमेंट के बाद फिर साथ PM मोदी-जॉर्जिया मेलोनी, ट्रंप से मिलाया हाथ, G7 Summit के मंच से भारत का दुनिया को बड़ा संदेश

नागपुर में एयरफोर्स अफसर की पत्नी से हैवानियत, रेप, ब्लैकमेल कर धर्मांतरण की कोशिश

अगला लेख