Hanuman Chalisa

शिवराज का बड़ा हमला, दिग्विजय ने बहुत बड़ा अपराध किया

Webdunia
रविवार, 29 जुलाई 2018 (14:42 IST)
भिंड। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने दावा किया है कि कांग्रेस ने राज्य को तबाह करने का काम किया है और उसमें आज भी चुनाव में जनता से आंख मिलाकर बात करने का साहस नहीं है। उन्होंने दावा किया कि इसी कारण विधानसभा चुनाव में हार के डर से कांग्रेस दूसरे दलों से गठजोड़ करने की कोशिश कर रही है।
 
 
चौहान ने चंबल क्षेत्र में अपनी 'जन आशीर्वाद यात्रा' के दौरान रविवार को विशेष बातचीत में कहा कि कांग्रेस ने मध्यप्रदेश को बर्बाद किया। बिजली, सड़क, पानी कुछ भी ठीक नहीं किया। दिग्विजयसिंहजी ने बहुत बड़ा अपराध किया है। मध्यप्रदेश को तबाह कर दिया, बरसों पीछे धकेल दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय शिक्षा व्यवस्था चौपट कर दी गई। शिक्षकों की बजाय शिक्षामित्र नियुक्त किए और 500 रुपए प्रतिमाह दे रहे थे।
 
उन्होंने कहा कि लोगों को सब दिखाई देता है कि कांग्रेस के शासन में क्या हुआ था। उन्होंने कहा कि हमें बीमारू मध्यप्रदेश मिला था। हमने इसे विकासशील बनाया। बिजली, पानी व सड़क पर ध्यान दिया। अब हमें समृद्ध मध्यप्रदेश बनाना है। सब मिलकर आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। 
मध्यप्रदेश में 15 साल के भारतीय जनता पार्टी के शासन की सबसे बड़ी उपलब्धि के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि राज्य में आधारभूत संरचना को मजबूत किया। बिजली सरप्लस है। सड़कें बेहतर हैं और सिंचाई का रकबा 7.50 लाख हैक्टेयर से बढ़ाकर 40 लाख हैक्टेयर तक ले गए हैं और अब 80 लाख हैक्टेयर करना है।
 
उन्होंने कहा कि इसके अलावा महत्वपूर्ण बात सबको न्याय दिया गया है। गरीबों को प्राकृतिक संसाधनों पर अधिकार दिया गया है। 'संबल' योजना के तहत ठोस पहल की गई है। इसमें गरीबों के कल्याण के लिए कई योजनाओं को जोड़ा गया है। बजट का बड़ा हिस्सा गरीबों के कल्याण के लिए आवंटित किया गया।
 
15 साल में राजनीति में आए बदलाव के बारे में एक सवाल के जवाब में चौहान ने कहा कि राज्य में गरीबों की जिंदगी बदल रही है और जिंदगी बदलेगी, तो राजनीति भी बदलेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने गरीबों को दिया क्या? पहले की सरकारों ने गरीबों की जिंदगी बदलने के लिए कुछ नहीं किया। गरीबों को चुनाव के समय वोट लेने के लिए याद किया जाता था। लेकिन भाजपा ने उनकी जिंदगी बदलने का प्रयास किया और यह संतोष की बात है कि अब उनकी जिंदगी बदलने भी लगी है।
 
चुनाव में कांग्रेस को कितनी बड़ी चुनौती मानते हैं? इस पर चौहान ने कहा कि कांग्रेस में अब साहस नहीं है कि वह जनता से आंख मिलाकर बात कर सके। कांग्रेस के बहुजन समाज पार्टी से गठबंधन की चर्चाओं की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें जनता के सामने अकेले जाने में हार का डर सता रहा है।
 
मुख्यमंत्री ने भाजपा की विश्वसनीयता अक्षुण्ण रहने का दावा करते हुए कहा कि उनके लिए पूरा मध्यप्रदेश एक परिवार के समान है। सबसे व्यक्तिगत संबंध हैं। उन्होंने कहा कि हम ईमानदारी से जनता की सेवा करते हैं इसलिए जनता के दिल में जगह बनाई है। हम जानते हैं कि काम ही जनता के दिल में स्थायी प्यार पैदा करता है और कामों के कारण ही जनता का स्नेह एवं प्यार मिल रहा है। जनता को सब पता है कि कौन काम कर रहा है और कौन राज्य को, देश को आगे ले जा रहा है इसलिए भाजपा चौथी बार भी मध्यप्रदेश में सरकार बनाएगी। 
 
चौहान ने 'जन आशीर्वाद यात्रा' के 6ठे चरण की शुरुआत दतिया जिले के भांडेर से शनिवार को की थी। इस दौरान पर भांडेर, सेंवढ़ा, भिंड जिले के लहार, दबोह, मौ, मेहगांव, गोहद और भिंड नगर में रोड शो किया और जनसभाओं को संबोधित किया। वे गांवों में उमड़ती भीड़ देखकर खासे उत्साहित हैं। उनके साथ केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा, भिंड-दतिया के सांसद भागीरथ प्रसाद, राज्य सरकार में मंत्री लालसिंह आर्य शामिल थे। चौहान की पत्नी साधना सिंह चौहान भी मुख्यमंत्री का सहयोग कर रही हैं। चौहान रविवार को अटेर, अम्बाह, पोरसा, मुरैना में जनसभाएं संबोधित करेंगे। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांगो में इबोला वायरस का नया खौफ, बच्चों में संक्रमण बढ़ने की आशंका, WHO का अलर्ट

वित्‍तमंत्री सीतारमण ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोलीं- सिर्फ आलोचना करते हैं, नहीं दिखती भारत की तरक्की

Mamata Banerjee : TMC में बगावत तेज, काकोली घोष दस्तीदार के बेटे ने ममता बनर्जी समेत 5 नेताओं पर ठोका मानहानि का मुकदमा

क्या समाप्त होने वाला ईरान-अमेरिका युद्ध, समझौते के कितने करीब दोनों देश, होर्मुज पर किसका कंट्रोल

ईरान ने शांति समझौते से किया इनकार, कहा- अभी तारीख तय नहीं, किसने कहा था 24 घंटे में होगी डील?

सभी देखें

नवीनतम

Gold : सोने में जोरदार उछाल, 1.59 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंचा भाव, क्या अभी और बढ़ेंगे भाव

CM योगी ने किया सपना साकार, आभार जताने लखनऊ आए जेवर के किसान

US-Iran शांति समझौते का असर, सेंसेक्स 736 अंक उछला, निफ्टी 23,850 के पार; कच्चे तेल में बड़ी गिरावट

Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दीपके को जयपुर में एक शख्स ने जड़ा थप्पड़

यूपी में ‘बाबाजी’ का राज है, कोई कैसे छीन लेगा पैसे

अगला लेख