Hanuman Chalisa

शिवराज सिंह चौहान एवं कमलनाथ गले मिले

Webdunia
शनिवार, 16 जून 2018 (23:51 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने अपने राजनीतिक मतभेदों को दरकिनार करते हुए शनिवार को ईद के अवसर पर यहां ईदगाह मस्जिद के बाहर बने मंच पर एक-दूसरे को गले लगाया।
 
चौहान एवं कमलनाथ एक मंच पर साथ बैठकर हंसी-मजाक करते दिखाई दिए। दोनों ने गले मिलकर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी और प्रदेश के लोगों को भी ईद की बधाई दी। इस मस्जिद में ईद के दिन विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता लोगों को ईद पर मुबारक देने के लिए कई दशकों से आते हैं।
 
'मिशन सीएम' के चलते कमलनाथ पिछले कुछ दिनों में शिवराज सिंह पर हमले करने लगे हैं, परंतु दोस्ती अब भी बरकरार है। दोनों के चेहरों पर वही पुरानी मुस्कान एक बार फिर दिखाई दी। दोनों पास-पास बैठे थे और काफी देर तक दोनों के बीच गुपचुप बातें भी चलती रहीं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

यूक्रेन ने रूस पर दागे 1000 से ज्यादा ड्रोन और क्रूज मिसाइलें, तेल डिपो में आग, मॉस्को एयरपोर्ट प्रभावित, जेलेंस्की बोले- यूक्रेन जलेगा तो रूस भी जलेगा

कथा की आड़ में 'फर्जी शादी' की साजिश, दुष्कर्म कर हड़पे लाखों रुपए और सोने-चांदी के जेवर, कथावाचक पवनदेव फरार

पूर्व PM के बेटे के साथ Cyber Fraud, 7.8 करोड़ रुपए की ठगी, कैसे फंसे जालसाजों के जाल में

Electric Scooter खरीदने से पहले 14 जरूरी बातें जो आपके लिए जानना जरूरी

राहुल गांधी के साथ कोटा में खड़ा हुआ Gen-Z, NEET पेपर लीक और देश के एजुकेशन सिस्‍टम का किया पोस्‍टमार्टम

सभी देखें

नवीनतम

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई पर अमेरिकी जांच, मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार के आरोपों की पड़ताल तेज

PM मोदी-ट्रंप बैठक का असर, अंतिम चरण में पहुंचा भारत-अमेरिका व्यापार समझौता

PM Modi in Paris : पेरिस में बोले PM मोदी - 12 साल में दोगुनी हुई भारत की GDP, एयरपोर्ट और यूनिवर्सिटी की संख्या में भी बड़ा इजाफा

EPFO खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, जल्द UPI और ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा

स्मार्ट मीटर और बिजली बिल शिकायतों के निस्तारण में पश्चिमांचल डिस्कॉम की बड़ी उपलब्धि, 46 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को राहत

अगला लेख