Hanuman Chalisa

मतगणना स्थल पर कैमरा लगाने आए गुजरात के टेक्निशियनों को कांग्रेस ने रोका

Webdunia
रविवार, 9 दिसंबर 2018 (16:56 IST)
सागर। मध्यप्रदेश के सागर जिले में मतदान के 2 दिन बाद खुरई से जमा होने सागर पहुंची रिजर्व ईवीएम का मामला अभी शांत नहीं हुआ था कि रविवार को एक नया मामला उस समय प्रकाश में आया, जब मतगणना स्थल पर कैमरे लगाए आए गुजरात के टेक्निशियनों को कांग्रेस ने रोक दिया।
 
 
बताया जा रहा है कि इंजीनियरिंग कॉलेज में बने मतगणना स्थल पर सीसीटीवी कैमरा लगाना था जिसके लिए गुजरात के टेक्निशियन पहुंचे थे जिन्हें कांग्रेस ने पकड़ लिया और अंदर जाने से रोक दिया। 2 दिन पहले ही कांग्रेस की भोपाल में बैठक में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने आशंका जताई थी कि भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात से इंजीनियरों को बुलाया है, जो मतगणना स्थल पर मशीनों को हैक कर सकते हैं।
 
शनिवार रात जब केंद्र पर कैमरे लगाने कर्मचारी पहुंचे तो रात में मशीनों की निगरानी में मुस्तैदी कर कांग्रेसजनों ने रोका। रविवार दोपहर में एकत्रित कांग्रेसजनों ने आरोप लगाया। मौके पर नगर दंडाधिकारी, कंट्रोल रूम प्रभारी डॉ. प्रणय कमल खरे पहुंच गए। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेन्द्र चौधरी और रहली के कांग्रेस उम्मीदवार कमलेश साहू ने कहा कि मशीनों के आसपास नेट कनेक्टिविटी नहीं होना चाहिए। जिस पर अधिकारियों ने भी सहमति जताई है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत ढही, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

UN के World Map Proposal पर भारत का बड़ा दांव, तिलमिला उठेगा पाकिस्तान

लखनऊ में खिलाड़ियों की चोट का होगा हाईटेक इलाज, 7.17 करोड़ से बन रहा स्पोर्ट्स साइंस एंड इंजरी मैनेजमेंट सेंटर

सागर में जहरीली शराब से मौतों के मामले सीएम डॉ. मोहन यादव सख्त, किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा

सागर में जहरीली शराब सप्लाई में सक्रिय था यूपी का रैकेट, ललितपुर से होती थी नकली शराब सप्लाई

अगला लेख