Hanuman Chalisa

टिकटों की घोषणा के साथ ही रतलाम भाजपा में बगावत शुरू

Webdunia
शुक्रवार, 2 नवंबर 2018 (15:25 IST)
रतलाम। भारतीय जनता पार्टी द्वारा घोषित प्रत्याशियों के नामों की घोषणा के बाद बगावत के स्वर उठने लगे हैं। जावरा विधानसभा के वर्तमान विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय की उम्मीदवारी से नाराज पिपलौदा नगर परिषद के अध्यक्ष श्यामबिहारी पटेल ने निर्दलीय चुनाव लडने की घोषणा की है। वहीं रतलाम ग्रामीण से भाजपा टिकट की मांग कर रहीं महिला नेत्री पूनम सोलंकी ने भाजपा से त्याग पत्र दे दिया है।


भाजपा द्वारा जारी की गई प्रत्याशियों की सूची के अनुसार जिले के पांच विधायकों में से दो वर्तमान विधायकों रतलाम ग्रामीण के मथुरालाल डामर और सैलाना की संगीता चारेल के टिकट काटे गए हैं। इनके स्थान पर दिलीप मकवाना और नारायण मईडा को प्रत्याशी बनाया गया है, जबकि शेष तीन वर्तमान विधायकों रतलाम सिटी से चैतन्य काश्यप, जावरा से डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय और आलोट से जीतेन्द्र सिंह गेहलोत को दोबारा प्रत्याशी बनाया गया है।

भाजपा की सूची जारी होते ही जहां टिकट मिलने वाले नेताओं के समर्थकों ने जश्न मनाना शुरु कर दिया, वहीं जिन्हें टिकट नहीं दिया गया, उनका आक्रोश सतह पर आने लगा। चैतन्य काश्यप, डॉ. राजनेद्र पाण्डेय और जीतेन्द्र गेहलोत के समर्थकों ने अपने-अपने नेताओं के घरों पर पहुंचकर उनका जोरशोर से स्वागत किया, लेकिन दूसरी ओर नाराजगी के स्वर भी सुनाई देने लगे।

जावरा सीट पर पिपलौदा नगर परिषद के अध्यक्ष श्यामबिहारी पटेल दावेदारी जता रहे थे। टिकट नहीं दिए जाने से पटेल ने निर्दलीय रूप से चुनाव लड़ने की घोषणा की है। पटेल ने कहा कि पार्टी द्वारा संगठन में जब भी रायशुमारी करवाई गई, कार्यकर्ताओं ने उन्हीं का नाम लिया था, लेकिन इसके बावजूद भाजपा वंशवाद को बढ़ावा दे रही है और पार्टी ने फिर से डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय को अपना प्रत्याशी बनाया है।

इससे भाजपा कार्यकर्ताओं में जबर्दस्त निराशा है। कार्यकर्ताओं की उपेक्षा को देखते हुए वे निर्दलीय रूप से चुनाव लड़ने का निर्णय ले रहे हैं। इसी तरह रतलाम ग्रामीण सीट से दावेदारी कर रहीं महिला नेत्री पूनम सोलंकी ने भाजपा की सदस्यता से त्याग पत्र देने की घोषणा की है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में ममता सरकार पर भड़के राहुल गांधी, कार्यकर्ता की हत्‍या पर बोले- TMC का चल रहा गुंडा राज, नहीं झुकेगी कांग्रेस...

दबाव में नहीं आएगा तेहरान, धमकियों के आगे नहीं झुकेगा, अमेरिका से वार्ता पर बोले ईरानी राष्ट्रपति

विरोध के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी, विवाद पर दी यह सफाई,जानिए क्‍या है मामला?

पवन खेड़ा पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट के फैसले को दी चुनौती, क्‍या बच पाएंगे गिरफ्तारी से?

डोनाल्ड ट्रंप पर हमला? 4 बार मौत को दे चुके हैं मात, कौन था हमलावर, ईरान का हाथ या फिर और कोई चाल, क्या बोली सुरक्षा एजेंसियां

सभी देखें

नवीनतम

Digital arrest scam पर बड़ा एक्शन, 9,400 WhatsApp ब्लॉक, सुप्रीम कोर्ट में केंद्र का खुलासा

Sonam Raghuvanshi : सोनम रघुवंशी को जमानत, मेघालय कोर्ट का बड़ा फैसला, इंदौर के राजा मर्डर केस में आरोपी, हनीमून के दौरान रची थी साजिश

PWD मंत्री राकेश सिंह और IAS अरविंद शाह में टकराव, CM तक पहुंची शिकायत

Elections 2026 : बंगाल से पहले गुजरात से BJP के लिए खुशखबरी, AAP को कैसे मिली राहत

Airlines crisis : क्या बंद होने की कगार पर एयरलाइंस, सरकार से मदद की लगाई गुहार

अगला लेख