rashifal-2026

राहुल गांधी की जुबान फिर फिसली, कहा 10 दिन में किसानों का कर्ज माफ

Webdunia
शनिवार, 17 नवंबर 2018 (08:14 IST)
सागर। मध्य प्रदेश के सागर में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सागर जिले में रैली कर रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने जम कर भाजपा और नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। इस दौरान एक जगह उनकी जुबान फिसल गई, किसानों का कर्ज माफ करने के लिए पहले 10 दिन बोला और फिर 15 दिन बोला।
 
 
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनने के 10 दिन के अंदर किसानों के कर्ज माफ करेंगे और युवाओं को रोजगार देंगे। बाद में उन्होंने कहा और सुन लो 15 दिन में किसानों का कर्ज माफ नहीं होता है और कांग्रेस का सीएम ऐसा नहीं करता है तो दूसरा सीएम आएगा। उन्होंने कहा, 'अगर कांग्रेस की सरकार बनीं तो 10 दिन के अंदर कर्ज माफ होगा। अगर ऐसा नहीं हुआ तो दूसरा मुख्यमंत्री आएगा।'
 
 
किसानों को लेकर राहुल ने शिवराज और मोदी सरकार को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह ने 15 साल में किसानों की कोई मदद नहीं की है। मोदी ने साढ़े चार साल में किसानों के लिए कोई मदद नहीं की है। उन्होंने अपने चार पांच उद्योगपतियों के मदद की है. किसानों के पैसों को उद्योगपतियों को देने का काम किया है।
 
 
उन्होंने कहा कि पंजाब में हमने 10 दिन में किसानों के कर्ज माफ किया. कर्नाटक में भी हमने 10 दिन के अंदर किसान का कर्ज माफ किया। आप पंजाब और कर्नाटक के लोगों से कर्ज माफ करने की बात कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने वाली है और 10 दिन के अंदर किसानों का कर्ज माफ हो जाएगा। यही बात हमने छत्तीसगढ़ में भी कही है।
 
 
राहुल ने कहा कि हम झूठे वादे नहीं करते हैं, हमारी सरकार आती है तो दस दिन के अंदर हम कर्ज माफी करेंगे। अगर दस दिन के अंदर हमारा सीएम कर्जमाफ नहीं करेगा तो उसे बदल दिया जाएगा।
 
 
राहुल ने कहा कि हमारी सरकार आती है तो हम शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा को बेहतर करेंगे। हम आपके पैसों को उद्योगपतियों को नहीं दूंगा। मैं झूठे वादा नहीं करता हूं। मोदीजी जहां जाते हैं, तीन चार झूठे वाले कर जाते हैं, लेकिन हम ऐसे नहीं है। हम वादा नहीं करते हैं चुनाव के बाद 10 दिन के अंदर किसान का कर्जमाफ हो जाएगा।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

4 रुपए वाले बयान पर बरसे ओवैसी, असम के CM पर कसा तंज, बोले- मैं तुम्हें 2 रुपए दे रहा, लोगे?

बजट झटका और टैरिफ राहत— 6 दिन में ऐसे घूम गया शेयर बाजार का मूड

जिसका डर था वही हुआ! योगेंद्र यादव ने खोली भारत-अमेरिका ट्रेड डील की पोल

क्या अमूल की तरह कामयाबी के झंडे गाड़ेगी सहकारी भारत टैक्सी?

जनकपुरी हादसे पर राहुल ने दिल्‍ली सरकार पर साधा निशाना, बोले- असली कातिल सड़क नहीं, गैरजिम्मेदार सत्ता है...

सभी देखें

नवीनतम

WHO : आपात हालात में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 1 अरब डॉलर की अपील

राजस्‍थान के कोटा में भरभराकर गिरी बिल्डिंग, मलबे में दबे कई लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

उत्‍तराखंड के CM धामी ने किया टनकपुर का दौरा, चंपावत को दी 319 करोड़ की सौगात, माघ भोज कार्यक्रम में हुए शामिल

सूरजकुंड मेले में बड़ा हादसा, टूटकर गिरा झूला, कई घायल, मची अफरातफरी

शिक्षा और संस्कृति से ही बनेगा समृद्ध उत्तराखंड : योगी आदित्यनाथ

अगला लेख