Hanuman Chalisa
✕

राहुल गांधी का महाकाल बाबा के दर्शन के बाद इंदौर में रोड-शो

Webdunia
सोमवार, 29 अक्टूबर 2018 (07:27 IST)
इंदौर। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार से अपने दो दिवसीय चुनावी दौरे पर मध्य प्रदेश पहुंच रहे हैं। राहुल आज सुबह साढ़े 10 बजे विशेष विमान से इंदौर पहुंचेंगे और वहां कुछ समय रुकने के बाद हेलीकॉप्टर से उज्जैन जाएंगे।
 
ALSO READ: राहुल गांधी के इंदौर दौरे से दूर रहेंगे दिग्वियजसिंह, आखिर ऐसा क्या हो गया...
वह 45 मिनट तक भगवान महाकाल के मंदिर में रहकर पूर्जा-अर्चना करेंगे, उसके बाद उज्जैन के दशहरा मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार, राहुल उज्जैन से रवाना होकर झाबुआ पहुंचेंगे और वहां के कॉलेज ग्राउंड में आमसभा को संबोधित करेंगे।
 
ALSO READ: राहुल गांधी के दौरे से पहले भाजपा ने कांग्रेस में लगाई बड़ी सेंध
इसके बाद इंदौर में शाम 5:45 बजे से रोड-शो करेंगे। रोड-शो के बाद राहुल राजवाड़ा चौक पर एक बड़ी सभा को संबोधित करेंगे। राहुल अपने दौरे के दूसरे दिन 30 अक्टूबर को सुबह 9 से 10 बजे तक इंदौर रेडीसन में संपादकों और पत्रकारों, व्यापारी समुदाय एवं व्यवसायियों से चर्चा करेंगे।
 
 
इसके बाद वे धार और खरगोन में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। राहुल शाम 4.50 बजे महू पहुंचकर वहां डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे और महू के ही नया दशहरा मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे शाम 7 बजे सड़क मार्ग से इंदौर पहुंचकर विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। (एजेंसी)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

नवीनतम

सुप्रीम कोर्ट से CJP को बड़ी राहत, कनॉट प्लेस तिरंगा मार्च पर तुरंत रोक लगाने से किया इनकार

दिव्यांग युवाओं के लिए CM धामी का बड़ा तोहफा, अब घर बैठे कर सकेंगे सिविल सेवा की फ्री तैयारी

नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले की हत्या पर भड़के अमित शाह, बोले- गृह मंत्रालय मांगेगा पंजाब सरकार से जवाब

पेट्रोल-डीजल के निर्यात पर सरकार का बड़ा एक्शन, विंडफॉल टैक्स में हुआ बदलाव; चेक करें नई दरें

CM योगी ने वाराणसी में किया स्वच्छता मित्रों का सम्मान, प्रदान किए अंगवस्त्र व उपहार

अगला लेख