shiv chalisa

सवर्णों के विरोध से डरी मध्यप्रदेश सरकार, अमित शाह के पहुंचने से पहले गिरफ्तारी

Webdunia
इंदौर। सवर्ण समाज की एकजुटता से मध्यप्रदेश सरकार भी बुरी तरह डर गई है। यही कारण है कि शनिवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के इंदौर पहुंचने से उनके दौरे का विरोध कर रहे सवर्ण समाज के कई लोगों को हिरासत में ले लिया।   
 
जानकारी के मुताबिक क्षत्रिय महासभा, सपाक्स और परशुराम सेना के सदस्यों ने संयुक्त रूप से अमित शाह के इंदौर दौरे का विरोध करते हुए शहर के एमआर 10 स्थित बापट चौराहे पर काले कपड़े पहनकर विरोध प्रदर्शन किया। वहां मौजूद लोगों ने मुख्‍यमंत्री, भाजपा और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 
बताया जाता है कि ये सभी संगठन अमित शाह को काले झंडे दिखाने वाले थे। इससे पहले ही पुलिस ने इन्हें हिरासत में ले लिया। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्रसिंह गौतम, संभागीय अध्यक्ष समरेंद्रसिंह चौहान, प्रदेश महासचिव शैलेन्द्रसिंह रिंकू, इंदौर शहर अध्यक्ष दरबारसिंह बुन्देला, जिला अध्यक्ष मानसिंह राजावत, गजेन्द्रसिंह चंदेल, मेड़ीसिंह ठाकुर, विनोदसिंह दरबार, बंटीसिंह ठाकुर व अन्य पदाधिकारियों को गिरफ्तार किया गया। इस अवसर पर सवर्ण समाज के सदस्य बड़ी संख्‍या में मौजूद थे। ब्राह्मण समाज के अनूप शुक्ला और संतीश शर्मा भी मौजूद थे।


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि हीरानगर थाना क्षेत्र के पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक पर प्रदर्शन कर रहे 30 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसमें दस महिलाएं शामिल हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि केंद्र सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति अधिनियम (एससीएसटी एक्ट) में किए गए संवैधानिक बदलाव लोकसभा में पलटकर अन्याय किया हैं। केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए प्रदर्शन कर रहे लोगो ने कहा की हमारी दूसरी मांग आर्थिक आधार पर आरक्षण दिए जाने की है। 
 
स्थानीय पुलिस को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के आज इंदौर आगमन के दौरान शहर में जगह-जगह कांग्रेस सहित अन्य दलों और संगठनों द्वारा विरोध प्रदर्शन किए जाने की सूचनाएं मिल रही थीं, जिसके चलते शहर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

US Iran Tensions : मिडिल ईस्ट में US ने तैनात किए F-35, F-22 फाइटर जेट्स और warships, ईरान पर हमले की तैयारी में डोनाल्ड ट्रंप

Telangana: दूसरी शादी से नाराज पूर्व पति ने की गर्भवती सॉफ्टवेयर इंजीनियर की बेरहमी से हत्या

तारिक रहमान के PM बनते ही बांग्लादेश का बड़ा फैसला: भारतीय एयरलाइंस के लिए एयरस्पेस बंद

बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी स्ट्राइक : मुठभेड़ में 5 नक्सली ढेर, 200 से ज्यादा ठिकाने ध्वस्त

Vivo V70 Series 5G भारत में लॉन्च: Zeiss कैमरा, पावरफुल प्रोसेसर और स्लिम डिजाइन के साथ दो मॉडल पेश

सभी देखें

नवीनतम

गुजरात में स्थानीय निकाय चुनावों से पहले प्रशासनिक फेरबदल: 59 TDO के सामूहिक तबादले

AI से बदलेगी ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था, आशा वर्कर्स को मिला स्मार्ट डिजिटल साथी

जबलपुर के सिहोरा में मंदिर में तोड़फोड़ से तनाव, 15 हिरासत में

LIVE: दिल्ली में 'AI महाकुंभ' का आज 5वां और अंतिम दिन

Epstein files row : 17 साल की वर्जीनिया गिउफ्रे से बलात्कार का आरोप, लालच में लीक किए टॉप सीक्रेट्‍स, प्रिंस एंड्रयू गिरफ्तार

अगला लेख