ganesh chaturthi

प्यार की बात करने का दावा करने वाली कांग्रेस को मध्यप्रदेश में आता है सिर्फ गुस्सा : मोदी

Webdunia
शुक्रवार, 16 नवंबर 2018 (17:12 IST)
शहडोल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश में चुनाव प्रचार के तहत अपनी पहली सभा में कांग्रेस पर जबर्दस्त हमला बोलते हुए कहा कि जो कांग्रेस संसद में बार-बार कहती है कि वो प्यार की बात करती है, उसे मध्यप्रदेश में गुस्से के सिवा कुछ नहीं आ रहा।
 
 
शुक्रवार को शहडोल जिले से अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करते हुए मोदी ने कांग्रेस की कथनी-करनी में फर्क होने का आरोप लगाते कहा कि कांग्रेस संसद में बार-बार कहती है कि वो सिर्फ प्रेम की बात करती है। उन्होंने आगे कहा कि दूसरी ओर मध्यप्रदेश में उन्हें बताया गया है कि यहां कांग्रेस को सिर्फ गुस्सा आ रहा है।
 
मोदी ने कांग्रेस पर 'झूठ का कारोबारी' होने का आरोप लगाते हुए कहा कि सोशल मीडिया और मुख्यधारा के मीडिया के जागरूक होने के कारण अब कांग्रेस का झूठ 1 या 2 घंटे से ज्यादा समय नहीं चल पाता। नोटबंदी को लेकर भी उन्होंने कांग्रेस पर प्रहार करते कहा कि नोटबंदी के कारण कांग्रेस की 4 पीढ़ियों से जमा धन नष्ट हो गया, इसी के चलते 2 साल बाद भी पार्टी 'रो' रही है और संभल नहीं पा रही।
 
इस आदिवासीबहुल जिले में अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए मोदी ने कहा कि देश के जिन-जिन प्रांतों में आदिवासी ज्यादा हैं, वहां-वहां उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने इसके लिए महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड का उदाहरण भी दिया।
 
मोदी ने कहा कि ये चुनाव प्रदेश का भविष्य तय करने के लिए हैं। जनता कांग्रेस के 50 साल से भी ज्यादा समय के शासनकाल और भाजपा के 15 सालों का परिणाम देखकर मतदान करे।
अपने संबोधन के दौरान उन्होंने शिवराजसिंह चौहान सरकार की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा कि सरकार काम कर रही है और इसलिए लोगों के मन में विश्वास पैदा हो रहा है। सभा में मोदी के नाम के नारे भी लगे। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख