Hanuman Chalisa

मप्र विधानसभा चुनाव : भाजपा ने जारी की 17 प्रत्याशियों की दूसरी सूची, 5 विधायकों के टिकट काटे

Webdunia
सोमवार, 5 नवंबर 2018 (23:37 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के लिए 28 नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए भाजपा ने सोमवार को 2 महिलाओं सहित अपने 17 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में 1 सांसद एवं 1 मंत्री सहित 8 विधायकों के नाम शामिल हैं जबकि 5 वर्तमान विधायकों के टिकट काट दिए गए हैं।
 
 
इसी के साथ भाजपा ने अब तक प्रदेश की कुल 230 विधानसभा सीटों में से 194 सीटों पर अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। इससे पहले 2 अप्रैल को अपने 177 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की थी। सोमवार को जारी दूसरी सूची में भाजपा ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के भानजे और मुरैना से सांसद अनूप मिश्रा को ग्वालियर जिले की भितरवार सीट से टिकट दिया है। वे वर्ष 2013 के चुनाव में भी इस सीट पर भाजपा के प्रत्याशी थे, लेकिन कांग्रेस के उम्मीदवार से हार गए थे।
 
इसके अलावा इस सूची में 1 मंत्री सहित 8 वर्तमान विधायकों पर भी पार्टी ने फिर से भरोसा जताया है जिनमें मध्यप्रदेश के राज्यमंत्री शरद जैन (जबलपुर उत्तर सीट), पुष्पेन्द्र पाठक (बिजावर), रामलाल रौतेल (अनूपपुर), रामप्यारे कुलस्ते (निवास सीट), नारायण पवार (ब्यावरा), निर्मला भूरिया (पेटलावद), मोहन यादव (उज्जैन दक्षिण) एवं इन्द्रसिंह परमार (शुजालपुर) के नाम शामिल हैं। हालांकि इन्द्रसिंह परमार का विधानसभा क्षेत्र बदला गया है। वे कालापीपल से वर्तमान में विधायक हैं जबकि शुजालपुर से उन्हें टिकट दिया गया है।
 
पार्टी ने इस सूची में वर्तमान 5 विधायकों के टिकट काट दिए हैं। जिन 5 वर्तमान विधायकों के नाम काटे गए हैं, उनमें पंडित सिंह धुर्वे (बिछिया), चन्द्रशेखर देशमुख (मुलताई), वीरसिंह पंवार (कुरवाई), जसवंत सिंह हाड़ा (शुजालपुर) एवं मुकेश पाण्ड्या (बड़नगर) शामिल हैं, वहीं पार्टी ने कोलारस सीट से वीरेन्द्र रघुवंशी को प्रत्याशी बनाया है जबकि धर्मेन्द्र लोधी को जबेरा सीट, हरेन्द्रजीत सिंह बब्बू (जबलपुर पश्चिम), शिवराज शाह (बिछिया), राजा पंवार (मुलताई), लीना संजय जैन (बासौदा), हरि साप्रे (कुरवाई) एवं जीतेन्द्र पण्ड्या (बड़नगर) को टिकट दिया है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Honor करने वाला है धमाका, आने वाला है 10,000mAh बैटरी और 10,000 Nits ब्राइटनेस वाला सस्ता स्मार्टफोन

महंगाई का महाविस्फोट: 9.68% पर पहुंची भारत की थोक महंगाई, ईंधन और खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

पंजाब में सियासी भूचाल, अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया 'गुरु दोषी'

Indian Army Uniforms 2026 : भारतीय सेना ने बदले यूनिफॉर्म नियम, अब बंडी जैकेट को मिली मंजूरी

बेटे का शव देख मां की थम गईं सांसें, एक साथ उठी दोनों की अर्थियां, जिसने देखा रो दिया, जाते-जाते मिसाल पेश कर गए

सभी देखें

नवीनतम

मौसम की बड़ी चेतावनी : अगले 24 घंटे इन राज्यों पर भारी! IMD ने जारी किया 'ऑरेंज अलर्ट', 80km की रफ्तार से आएगा अंधड़

टीएमसी के 20 बागी सांसदों पर अभी नहीं होगा फैसला, ओम बिरला ने ममता गुट को भी सुनने का दिया मौका

सूडान में खौफ का चौथा साल, वफादारी न दिखाने पर अपहरण और जबरन गुमशुदगी, अपनों को छुड़ाने के लिए कंगाल हो रहे परिवार

Telegram Ban India: NEET UG 2026 से पहले सरकार ने Telegram पर ही क्यों लगाई रोक?

इंदौर में मंदिर के 70 वर्षीय ट्रस्टी कैलाश मोदी की डंडे से पीट कर हत्या, शराबी चौकीदार ने किए ताबड़तोड़ वार, ये थी वजह

अगला लेख