Daily Horoscope
✕

मध्यप्रदेश में भाजपा के प्रचार से नरेन्द्र मोदी 'गायब'

मुस्तफा हुसैन
मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस पूरी तरह कमर कसे हुए हैं। भाजपा को केंद्र सरकार के फैसले तकलीफ में डाले हुए हैं, जिसके चलते भाजपा के चुनाव प्रचार अभियान से केंद्र की उपलब्धियां और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ज़िक्र बिल्कुल गायब लगता है।
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूं तो भाजपा के स्टार प्रचारक हैं और उनके बाद नंबर आता है राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का, लेकिन गत दिवस जब अमित शाह एमपी के दौरे पर आए थे तब भाजपा के गढ़ मालवा में उपस्थिति के लिहाज़ से उनके कार्यक्रम फीके ही रहे थे। उलटा सपाक्स और करणी सेना का उन्हें विरोध झेलना पड़ा था।

कमोबेश यही स्थिति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर ज़मीन पर दिखाई देती है। क्योंकि नोटबंदी, जीएसटी, एससीएसटी बिल, पेट्रोल-डीज़ल के बड़े हुए दाम जैसे कई मामले हैं, जो मोदी के फैसलों से जुड़े हैं। इनका जमीन पर काफी विरोध है, जबकि सीएम शिवराजसिंह चौहान की छवि एक भले नेता की है, जो किसान, गरीब, मजदूर और महिला वर्ग के हित में फैसले लेते हैं। उसी का परिणाम है की भाजपा के प्रचार अभियान में केंद्र और मोदी नहीं दिखाई दे रहे 
 
सपाक्स समाज पार्टी के नीमच जिलाध्यक्ष एडवोकेट अजय भटनागर जो कि स्वयं आरएसएस के स्वयंसेवक रहे हैं कहते हैं कि आम जनता में मोदी के फैसलों का ज्यादा विरोध है, जबकि शिवराज की इमेज एक सकारात्मक नेता की है।  यह सही है भाजपा मोदीजी का नाम लेने से चमक रही है 
 
पूरे प्रदेश में घूमने वाले पाटीदार समाज के प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र पाटीदार कहते हैं भाजपा को मोदी का नाम लेने में घबराहट हो रही है क्योंकि एससीएसटी बिल जैसे मामलो का जमीन पर जमकर विरोध है। बीजेपी को समझ पड़ रही है इसलिए मोदी जी के नाम को पीछे रखा जा रहा है।

इस मामले को लेकर जब हमने भाजपा नेताओं से बात की तो वे पहले पूछते हैं कि वक्तव्य लिखोगे तो नहीं, जब वे सुनते हैं लिखूंगा तो बोलते हैं कि इस मामले से हमें दूर रखो। जब हमने भाजपा के प्रदेश महामंत्री बंशीलाल गुर्जर से बात की तो वे बोले पार्टी दोनों चेहरों को लेकर जनता के बीच जाएगी।
 
जब हमने मंदसौर के तेज तर्रार विधायक यशपाल सिसौदिया से बात की तो उन्होंने एक सांस में सीएम शिवराज की उपलब्धियां गिना दीं। जब हमने पूछा की मोदी जी को पार्टी इलेक्शन कैंपेन में फ्रंट पर नहीं रख रही है तो तपाक से बोले नहीं मोदी जी के पीएम बनने पर सोने पर सुहागा हुआ है क्योंकि मोदी जी के कारण एमपी को नया स्वरूप मिला है। किसान नेता और प्रदेश महामंत्री बंशीलाल गुर्जर मंदसौर से आते हैं।
 
हमने गोली चालन में स्वर्गवासी हुए बरखेड़ा पंत निवासी किसान अभिषेक पाटीदार के दादा कंवरलाल पाटीदार से बात की तो वे कहते हैं कि किसान शिवराज से खुश हैं क्योंकि शिवराज ने बहुत कुछ किया है किसानों के लिए जबकि मोदी के फैसलों से किसानों को कोई फायदा नहीं हुआ। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

नवीनतम

UP News : NEP के तहत यूपी ने बनाया नया रिकॉर्ड, अब स्कूलों में बच्चों को AI और उद्यमिता की ट्रेनिंग

जेनसन हुआंग: कैसे एनवीडिया ने अपना रॉकस्टार सीईओ खो दिया

Top News 14 November: छठ का खरना, असम में भीषण सड़क हादसा, अमेरिका में थमी उड़ानें और माइक्रोसॉफ्ट की माफी

अमेरिका में तकनीकी खराबी से घंटों ठप रहा हवाई यातायात, FAA ने लगाया 'ग्राउंड स्टॉप', हजारों यात्री परेशान

4 पालतू कुत्तों को विदा करते हुए भावुक हुए अभिनेता शरद कपूर, वायरल वीडियो ने फैंस को किया परेशान

अगला लेख