Daily Horoscope
✕

मध्यप्रदेश में सट्टा बाजार में कांग्रेस का जोर

विशेष प्रतिनिधि
शुक्रवार, 30 नवंबर 2018 (12:12 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में वोटिंग खत्म होने के बाद कौन सी पार्टी सरकार बना रहीं है। इसको लेकर कयासों का बाजार गर्म हो गया है, जहां कांग्रेस के नेता बढ़-चढ़कर जीत के दावे कर रहे हैं। वहीं बीजेपी के नेता मतदान के बाद कुछ भी कहने से बच रहे हैं।
 
इस बीच सट्टा बाजार भी गर्म हो गया है। मतदान खत्म होने के बाद से सट्टा बाजार भी पूरी तरह गर्मा गया है। मध्यप्रदेश के सबसे बड़े सट्टा बाजार इंदौर सूबे में कांग्रेस की सरकार बना रहा है।
 
इंदौर सट्टा बाजार के लोगों की मानें तो वोटिंग के बाद इस बार बाजार में कांग्रेस पर कम भाव लग रहा है और बीजेपी पर ज्यादा। चुनाव खत्म होने के बाद जैसे-जैसे तस्वीर साफ हो रही वैसे-वैसे सट्टा बाजार में कांग्रेस का भाव कम होता जा रहा है। कांग्रेस की सूबे में जीत की उतनी ही ज्यादा संभावना बनती जा रही है।
 
सट्टा बाजार की मानें तो मध्यप्रदेश में कांग्रेस आसानी से बहुमत हासिल कर लेगी। सट्टा बाजार कांग्रेस को 118-122 सीट और भाजपा को 95 से 98 सीट जीतने का भविष्यवाणी कर रहा है। वहीं सट्टा बाजार में अब सीटों को लेकर दांव लगने लगा है। सट्टा बाजार शिवराज कैबिनेट के कई मंत्रियों के चुनाव हराने का भी दावा कर रहा है।
 
इंदौर में 5-4 पर लगा रहा दांव : सट्टा बाजार में इंदौर की नौ सीट में भाजपा के पक्ष में पांच सीटें जीतने और कांग्रेस को चार सीट पर दावा लग रहा है। सट्टा बाजार में इंदौर -1 से सुदर्शन गुप्ता, इंदौर-2 रमेश मेंदोला, इंदौर-3 आकाश विजयवर्गीय, इंदौर-4 से मालिनी गौड़, इंदौर-5 से महेंद्र हार्डिया और कांग्रेस को महू से अंतर सिंह दरबार, देपालपुर से विशाल पटेल, राऊ से जीतू जिराती, सांवेर से तुलसी सिलावट के जीतने पर दांव लगा रहा है।
 
भोपाल में बीजेपी के गढ़ में लगेगी सेंध: सट्टा बाजार बीजेपी के गढ़ भोपाल में सेंध लगने का दावा कर रहा है। भोपाल की सात सीटों में से सट्टा बाजार कांग्रेस को तीन सीट बैरासिया से जय श्री, भोपाल उत्तर आरिफ अकील, भोपाल दक्षिण पश्चिम पीसी शर्मा पर जीत का दावा कर रहा है।
 
वहीं सट्टा बाजार भाजपा को चार सीट नरेला से विश्वास सारंग, गोविंदपुरा से कृष्णा गौर, हुजुर से रामेश्वर शर्मा और भोपाल मध्य से सुरेंद्र नाथ सिंह के जीतने पर दांव लगा रहा है।
 
जबलपुर में सट्टा बाजार में बराबर का भाव : जबलपुर में सट्टा बाजार भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर बता रहा है। जिले की कुल आठ सीट में से सट्टा बाजार चार भाजपा को और कांग्रेस को चार सीट दे रहा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

नवीनतम

SIR में वोटर लिस्ट से कट गया नाम? CJP ने प्रभावित मतदाताओं के लिए जारी किया विशेष फॉर्म

UP News : NEP के तहत यूपी ने बनाया नया रिकॉर्ड, अब स्कूलों में बच्चों को AI और उद्यमिता की ट्रेनिंग

जेनसन हुआंग: कैसे एनवीडिया ने अपना रॉकस्टार सीईओ खो दिया

Top News 14 November: छठ का खरना, असम में भीषण सड़क हादसा, अमेरिका में थमी उड़ानें और माइक्रोसॉफ्ट की माफी

अमेरिका में तकनीकी खराबी से घंटों ठप रहा हवाई यातायात, FAA ने लगाया 'ग्राउंड स्टॉप', हजारों यात्री परेशान

अगला लेख