rashifal-2026

मप्र में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, 2013 की तुलना में 8 फीसदी का इजाफा

Webdunia
शुक्रवार, 28 सितम्बर 2018 (09:18 IST)
भोपाल। मध्य प्रदेश में 2013 में हुए विधानसभा चुनाव की तुलना में इस बार मतदाताओं की संख्या में आठ फीसदी का इजाफा हुआ है। प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं और चुनाव आयोग ने पुनरीक्षण के बाद गुरुवार को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया।


मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी वीएल कांताराव ने बताया, आज मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या 5,03,94,086 (5.03 करोड़) है, जबकि वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव के वक्त प्रदेश में 4.66 करोड़ मतदाता थे। इस प्रकार प्रदेश में मतदाताओं की संख्या में लगभग 8 फीसदी का इजाफा हुआ है।

उन्होंने बताया कि सूची में थर्ड जेंडर की श्रेणी में 1410 मतदाताओं के नाम है। प्रदेश में मतदाता सूची में 2,63,14,957 पुरुष और 2,40,77,719 महिला मतदाता हैं। राव ने बताया कि सूची में सबसे अधिक 1,37,83,383 मतदाता 20-29 वर्ष आयु समूह के हैं।

उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष 4 अक्‍टूबर को 5.02 करोड़ मतदाताओं के नाम वाली सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया था। उसके बाद इसमें संशोधन, नाम जोड़ने और नाम घटाने के लगभग 96 लाख आवेदन हासिल हुए। इनमें से 35.71 लाख मतदाताओं के नाम हटाने के तथा 36.31 लाख मतदाताओं के नाम जोड़ने के आवेदन शामिल हैं।

राव ने बताया कि बुरहानपुर जिले के बदनापुर की निवासी माहोबाई विधानसभा निर्वाचन 2018 में 14वीं दफा अपना विधायक चुनने के लिए मताधिकार का प्रयोग करेंगी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी नहीं जाएंगे ढाका, रहमान के शपथ समारोह में नहीं होंगे शामिल, जानिए कौन करेगा भारत का प्रतिनिधित्‍व

टीपू सुल्तान और शिवाजी महाराज की तुलना पर विवाद, क्या बोले सीएम फडणवीस?

ऑनलाइन गेमिंग को क्यों नहीं समझना चाहिए 'बच्चों का खेल'?

इमरान खान की आंखें हुईं खराब, अस्‍पताल ले जाने की तैयारी, क्या कहती है मेडिकल रिपोर्ट?

गलत जांच रिपोर्ट लगाने वालों पर दर्ज हो FIR, जनता दर्शन कार्यक्रम में दिखे योगी के तेवर

सभी देखें

नवीनतम

असम में कांग्रेस को राहत, भूपेन कुमार बोरा ने इस्तीफा वापस लिया

MP विधानसभा के बजट सत्र का हंगामेदार आगाज, भगीरथपुरा कांड को लेकर कांग्रेस ने घेरा, राज्यपाल नहीं पढ़ पाएं पूरा अभिभाषण

शहबाज शरीफ की बढ़ी मुश्किलें, बलोच विद्रोहियों के कब्जे में पाकिस्तानी सैनिक, रिहाई के बदले रखी बड़ी शर्त

CM योगी ने कहा, निवेशकों की समस्याओं के समाधान में विलंब स्वीकार नहीं

पहले हत्‍या की, फिर शराब पीकर शव के साथ की हैवानियत, फिर गर्लफ्रेंड की आत्‍मा से बात करने के लिए किया ये काम

अगला लेख