Hanuman Chalisa

मध्यप्रदेश की वे 5 VIP सीटें, जिन पर रहीं सबकी नजरें...

Webdunia
बुधवार, 12 दिसंबर 2018 (16:34 IST)
मध्यप्रदेश में जनता ने अपना फैसला सुना दिया है। न तो कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिला है और भाजपा को भी सत्ता से बेदखल कर दिया है। कांग्रेस सत्ता से महज दो कदम दूर है और वह सपा, बसपा और 4 निर्दलीयों के समर्थन से सरकार बना भी लेगी। बहरहाल उसके लिए भी राह आसान नहीं है। आइए डालते हैं उन पांच VIP सीटों पर एक नजर, जिन पर रहीं सबकी नजर... 
 
बुधनी : इस सीट पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का मुकाबला वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण यादव से था। शिवराज ने यह मुकाबला 58999 मतों से जीत लिया।
 
चुरहट : मध्यप्रदेश की इस हाईप्रोफाइल सीट पर वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता अजय सिंह का मुकाबला भाजपा के शर्देंदू तिवारी से था। इस महामुकाबले में जनता ने शर्देंदू तिवारी का साथ दिया और वह 6402 मतों से विजयी रहे। 
 
दमोह : दमोह में वित्तमंत्री जयंत मलैया त्रिकोणीय मुकाबले में उलझ कर रह गए। यहां उन्हें कांग्रेस के राहुल सिंह के साथ ही भाजपा के बागी और शिवराज सरकार में मंत्री रहे रामकृष्ण कुसुमारिया से भी कड़ी चुनौती मिली। कड़े मुकाबले में उन्हें राहुल सिंह ने 651 मतों से हरा दिया।
 
बुरहानपुर : भाजपा की परंपरागत सीट मानी जाने वाली बुरहानपुर सीट पर इस बार शिवराज सरकार की दिग्गज मंत्री अर्चना चिटनीस को निर्दलीय सुरेंद्र सिंह के हाथों हार का सामना करना पड़ा। वे रोचक मुकाबले में 5120 मतों से हार गई। 
 
भोजपुर : भोजपुर सीट पर मंत्री सुरेंद्र पटवा का मुकाबला दिग्गज कांग्रेस नेता सुरेश पचौरी से था। दोनों के बीच इस सीट पर दूसरी बार मुकाबला था। इस सीट पर पचौरी पर एक बार फिर पटवा भारी साबित हुए और उन्होंने यह सीट 29486 मतों से जीत ली। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान-इजराइल संकट, PM मोदी ने 48 घंटों में 8 देशों के प्रमुखों से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

हरियाणा में होली पर शर्मनाक हरकत, हुड़दंगियों ने भैंस को पिलाई शराब, वायरल वीडियो पर भड़के पशुप्रेमी

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग

भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B

सभी देखें

नवीनतम

क्या इजराइल के दबाव में अमेरिका ने ईरान पर किया हमला, डोनाल्ड ट्रंप ने बताया आगे का प्लान

Assam Election 2026 : कांग्रेस की पहली सूची में बड़े नामों पर दांव, 42 सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान

योगी सरकार की अनूठी पहल, गोबर की राख और फूलों से बनी होली, यूपी की महिलाओं को मिला बंपर रोजगार

UP में खेती बनी मुनाफे का सौदा, 156 एग्री स्टार्टअप्स बदल रहे किसानों की तकदीर, ऐसे बढ़ रही कमाई

Gulf Crisis के बीच दोस्त ने निभाया फर्ज, नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम, रूस ने भारत को की पेशकश

अगला लेख