rashifal-2026

कांग्रेस नेताओं ने इंदौर जिले की 9 विधानसभा सीटों के लिए पेश की दावेदारी

Webdunia
मंगलवार, 17 जुलाई 2018 (22:08 IST)
0
इंदौर। मध्यप्रदेश में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस में भी नेता टिकटों के लिए अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। इंदौर की 9 जिले की विधानसभा सीटों को लेकर कांग्रेस नेताओं ने अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर दिग्विजय सिंह के समक्ष अपनी दावेदारी जताई। सीटों के दावेदारों ने आज संगत की पंगत में अपने समर्थकों के साथ शुभ कारज गार्डन पहुंच कर अपनी दावेदारियां पेश की। 
 
जिन नेताओं ने अपनी दावेदारी पेश की, उनमें विधानसभा एक से गोलू अग्निहोत्री, दीपू यादव, संजय शुक्ला, कमलेश खंडेलवाल ने दावेदारी जताई। विधानसभा 2 से मोहन सेंगर, राजेश चौकसे, चिन्टू चौकसे, नूपुर यादव, यतीन्द्र वर्मा ने अपनी दावेदारी जताई।
 
विधानसभा 3 से अश्विन जोशी, पिन्टू जोशी, देवेन्द्र सिंह यादव, दिलीप राजपाल, शैलेश गर्ग ने अपने दावेदारी पेश की। विधानसभा 4 से सुरजीत चड्ढा, देवेन्द्र सिंह यादव, संदीप ओझा, अशोक जायसवाल, दीपक राजपूत ने अपनी दावेदारी पेश की।
 
विधानसभा 5 से अरविंद बागड़ी, पंकज संघवी, शेख अलिम ने टिकट के लिए अपना दावा पेश किया। विधानसभा राऊ से जीतू पटवारी ने अपनी दावेदारी पेश की। विधानसभा सांवेर से तुलसी सिलावट, विधानसभा महू से अंतरसिंह दरबार, कैलाशदत्त पांडे, विधानसभा देपालपुर से सत्यनारायण पटेल, विशाल पटेल, मोती सिंह पटेल ने अपने समर्थकों के साथ टिकट की मांग की।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Budget 2026 : 9 बजट, 9 राज्यों की साड़ियां, निर्मला सीतारमण की साड़ी का 2026 में किस राज्य से था कनेक्शन

Stock Market Crash : बजट धमाका या बाजार को झटका, निवेशकों के 10 लाख करोड़ स्वाहा, क्या STT बना विलेन, क्यों मचा शेयर बाजार में कोहराम

Budget 2026 Defence: रक्षा बजट में 1 लाख करोड़ का इजाफा, सेना की बढ़ेगी ताकत

Union Budget 2026-27 : Nirmala Sitharaman का बजट धमाका! 10 बड़े ऐलान जिन्होंने सबको चौंका दिया

Old vs New Tax Regime: बजट 2026 के बाद कौन सी टैक्स व्यवस्था है आपके लिए बेस्ट?

सभी देखें

नवीनतम

SIR के खिलाफ Supreme Court पहुंचीं ममता बनर्जी, CEC ज्ञानेश के खिलाफ दायर की याचिका

ईरान के चाबहार प्रोजेक्ट बजट में नहीं मिला पैसा, बांग्‍लादेश पर गिरी गाज

केंद्रीय बजट को चिदंबरम ने बताया बकवास, पूर्व वित्तमंत्री बोले- आर्थिक सर्वे भूल गई सरकार...

T20 World Cup में नहीं होगा भारत-पाक मैच, Pakistan ने किया खेलने से इंकार

Budget 2026 : 9 बजट, 9 राज्यों की साड़ियां, निर्मला सीतारमण की साड़ी का 2026 में किस राज्य से था कनेक्शन

अगला लेख