Hanuman Chalisa

बंद के दौरान मप्र में सपाक्स ने दिखाई ताकत, भाजपा का खेल बिगाड़ने की तैयारी

विशेष प्रतिनिधि
भोपाल। मध्यप्रदेश में चुनाव से ठीक पहले बीजेपी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। एक और जहां SC-ST एक्ट को लेकर भारत बंद में बीजेपी के मंत्रियों, सांसदों और विधायकों को विरोध का सामना करना पड़ा, वहीं बंद के दौरान राज्य में नए राजनीतिक दल के तौर पर दस्तक देने जा रहे संगठन सपाक्स ने अपनी ताकत दिखा दी।

सपाक्स के कार्यकर्ताओं ने हर जिले में सड़क पर उतरकर अपना विरोध जताया, वहीं सामान्य वर्ग के सबसे बड़े संगठन के तौर पर अपनी पहचान बनाने वाले सपाक्स ने राज्य की सभी 230 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। सपाक्स ने एससी-एसटी एक्ट में संशोधन को चुनावी मुद्दा बना लिया है।

संगठन हर जिले में सभा कर बीजेपी सरकार को सामान्य वर्ग का विरोधी बता रहा है। वेबदुनिया से बातचीत में संगठन के संरक्षक और पूर्व आईएएस अधिकारी हीरालाल ने कहा कि एट्रोसिटी एक्ट चुनाव में उनका मुख्य मुद्दा रहेगा। इसके साथ ही मध्यप्रदेश में प्रमोशन में रिजर्वेशन को लेकर भी सपाक्स चुनाव में बीजेपी को घेरेगी।

 
सपाक्स पहले ही इस मुद्दे को लेकर शिवराज सरकार की नीयत पर सवाल उठा चुका है, वहीं चुनावी साल में सपाक्स के कार्यकर्ताओं ने पहले ही कई जिलों में राजनीतिक दलों के विरोध और बीजेपी और कांग्रेस उम्मीदवार को वोट न देने के बोर्ड लगा दिए हैं। संगठन ने चुनावी ताल ठोंकते हुए राजनीतिक दल के तौर पर संगठन के रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन दे दिया है, वहीं संगठन ने अपने चुनावी मेनिफेस्टो की तैयारी शुरू कर दी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Honor करने वाला है धमाका, आने वाला है 10,000mAh बैटरी और 10,000 Nits ब्राइटनेस वाला सस्ता स्मार्टफोन

महंगाई का महाविस्फोट: 9.68% पर पहुंची भारत की थोक महंगाई, ईंधन और खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

पंजाब में सियासी भूचाल, अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया 'गुरु दोषी'

Indian Army Uniforms 2026 : भारतीय सेना ने बदले यूनिफॉर्म नियम, अब बंडी जैकेट को मिली मंजूरी

बेटे का शव देख मां की थम गईं सांसें, एक साथ उठी दोनों की अर्थियां, जिसने देखा रो दिया, जाते-जाते मिसाल पेश कर गए

सभी देखें

नवीनतम

अमेरिका-ईरान डील मानने से इजराइल का साफ इनकार, 300 अरब डॉलर के फंड पर ट्रंप के बयान से मचा बवाल

LIVE: NEET परीक्षा से पहले सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर रोक

फ्रांस के एवियन में पीएम मोदी, G7 समिट के इतर ट्रंप समेत इन ग्लोबल लीडर्स से होगी महामुलाकात!

टेकऑफ के कुछ ही सेकंड बाद आग का गोला बना अमेरिकी B-52 बॉम्बर, कैलिफोर्निया में 8 लोगों की दर्दनाक मौत

Top News 16 June : अमेरिका-ईरान समझौता, B-52 विमान हादसा, G-7 में मोदी और जयपुर थप्पड़कांड ने बटोरी सुर्खियां

अगला लेख