Hanuman Chalisa

मध्यप्रदेश चुनाव : वोटिंग को लेकर सामने आई बड़ी लापरवाही, मतदाता हुए परेशान...

Webdunia
बुधवार, 28 नवंबर 2018 (10:13 IST)
इंदौर। विधानसभा चुनाव के दौरान इंदौर में कई मतदान केंद्रों पर लापरवाही सामने आई। कई केंद्रों पर समय पर मतदान शुरू नहीं हो सका।
 
 
इंदौर में देपालपुर, महू सहित कई शहरी क्षेत्र की कई ईवीएम खराब होने की खबरें सामने आईं। इंदौर के पंचशील नगर में वोटिंग मशीन खराब होने से मतदाताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। पिपलियाहाना में ईवीएम में खराबी के चलते मतदाताओं की लंबी लाइनें लग गईं।
 
नेहरू नगर के पीठासीन अधिकारी कैलाश पटेल (शिक्षक- उत्कृष्ट विद्यालय महू) को सुबह 6.50 बजे हार्टअटैक आ गया। कर्मचारी को तुरंत अस्पताल में भर्ती किया गया था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जिला निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर निशांत वरवड़े ने कर्मचारी के लिए 10 लाख मुआवजा मंजूर किया।
 
इंदौर के बजरंग नगर में अमिट स्याही मिटने की शिकायत भी हुई, लेकिन इससे मतदान में गड़बड़ी की आशंका नहीं है, क्योंकि आयोग के कई अन्य पैरामीटर (हस्ताक्षर, फोटो इत्यादि) होने से कोई व्यक्ति दोबारा मतदान नहीं कर पाएगा। मतदान में रुकावट की शिकायतें उन स्थानों से मिली हैं, जहां प्रत्याशियों में कड़ा मुकाबला है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

यूक्रेन ने रूस पर दागे 1000 से ज्यादा ड्रोन और क्रूज मिसाइलें, तेल डिपो में आग, मॉस्को एयरपोर्ट प्रभावित, जेलेंस्की बोले- यूक्रेन जलेगा तो रूस भी जलेगा

कथा की आड़ में 'फर्जी शादी' की साजिश, दुष्कर्म कर हड़पे लाखों रुपए और सोने-चांदी के जेवर, कथावाचक पवनदेव फरार

पूर्व PM के बेटे के साथ Cyber Fraud, 7.8 करोड़ रुपए की ठगी, कैसे फंसे जालसाजों के जाल में

Electric Scooter खरीदने से पहले 14 जरूरी बातें जो आपके लिए जानना जरूरी

राहुल गांधी के साथ कोटा में खड़ा हुआ Gen-Z, NEET पेपर लीक और देश के एजुकेशन सिस्‍टम का किया पोस्‍टमार्टम

सभी देखें

नवीनतम

EPFO खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, जल्द UPI और ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा

स्मार्ट मीटर और बिजली बिल शिकायतों के निस्तारण में पश्चिमांचल डिस्कॉम की बड़ी उपलब्धि, 46 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को राहत

Jharkhand Rajya Sabha Election में कांग्रेस को बड़ा झटका, NDA समर्थित परिमल नाथवानी की जीत

UP में विकास योजनाओं का मिला लाभ, CM योगी ने लाभार्थियों को सौंपे चेक

Ukraine Russia War : यूक्रेन ने रूस पर दागे 1000 से ज्यादा ड्रोन और क्रूज मिसाइलें, तेल डिपो में आग, मॉस्को एयरपोर्ट प्रभावित, जेलेंस्की बोले- यूक्रेन जलेगा तो रूस भी जलेगा

अगला लेख