Festival Posters

इंदौर में जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने निकाला संयुक्त फ्लैगमार्च

Webdunia
मंगलवार, 27 नवंबर 2018 (00:55 IST)
इंदौर। इंदौर जिले में विधानसभा निर्वाचन के तहत 28 नवम्बर को मतदान होगा। जिले में सोमवार की शाम से सार्वजनिक प्रचार बंद हो गया है। जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन तथा पुलिस के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से फ्लैगमार्च निकाला। 
 
 
फ्लैगमार्च का नेतृत्व कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी निशान्त वरवड़े तथा डीआईजी हरिनारायणचारी मिश्रा ने किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा, मोहम्मद युसूफ कुरैशी, अवधेश गोस्वामी, एडीएम अजयदेव शर्मा, अपर कलेक्टर श्रीमती निधि निवेदिता तथा कैलाश वानखेड़े सहित प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी फ्लैगमार्च में शामिल थे। 
 
फ्लैगमार्च में सीआरपीएफ, एसएएफ, पुलिस बल तथा होमगार्ड के जवान शामिल थे। यह फ्लैगमार्च डीआरपी लाइन से शुरू होकर जेल रोड, पटेल ब्रिज, रीगल चौराहा, गीता भवन, व्हाइट चर्च, आजाद नगर चौराहा, मूसाखेड़ी, पीपल्याहाना, खजराना आदि क्षेत्रों से होते हुए समाप्त हुआ। 
कलेक्टर एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी निशान्त वरवड़े ने बताया कि जिले में 9 विधानसभा निर्वाचन की सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। गड़बड़ी करने वालों के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही की जाएगी। 
 
डीआईजी श्री हरिनारायणचारी मिश्रा ने जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए की जा रही सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी दी। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को निर्देशित किया कि वे मुस्तैदी से अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मिडिल ईस्ट संकट के बीच सरकार अलर्ट मोड में, प्रधानमंत्री मोदी ने की हाईलेवल मीटिंग, ऊर्जा आपूर्ति समेत इन मुद्दों पर हुई चर्चा

दुश्मनों को छोड़ सबके लिए खुला है होर्मुज.. झुकने वाले नहीं हैं हम.. ट्रंप की चेतावनी पर ईरान का पलटवार

ट्रंप की 48 घंटे वाली धमकी पर अब ईरान ने कसा तंज, कहा- आप तो ईरान के लोगों को आजादी दिलाने आए थे...

Hormuz के पास Iran का खतरनाक प्लान! Qeshm Island बना अंडरग्राउंड मिसाइल बेस, दुनिया की तेल सप्लाई पर बढ़ा खतरा

48 घंटे में Hormuz Strait खोलो वरना पावर प्लांट कर देंगे तबाह, डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को खुली धमकी, तेल संकट से दुनिया में हड़कंप

सभी देखें

नवीनतम

नवरात्र में बेटियों को बड़ी संख्या में नियुक्ति पत्र मिलना सकारात्मक संकेत : योगी आदित्यनाथ

योगी सरकार की अभ्युदय योजना का मिला लाभ, UPSC में प्रदेश की 3 बेटियों ने लहराया परचम

नदियों की निर्मलता के लिए पूर्व सरकार की तुलना में CM योगी ने किया 10 गुना काम

खनिज एवं उपखनिज खनन से हुई राजस्व प्राप्ति में वृद्धि, सोनभद्र का रहा सर्वाधिक योगदान

मिडिल ईस्ट संकट के बीच सरकार अलर्ट मोड में, प्रधानमंत्री मोदी ने की हाईलेवल मीटिंग, ऊर्जा आपूर्ति समेत इन मुद्दों पर हुई चर्चा

अगला लेख