Hanuman Chalisa

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में 75 फीसदी लोगों ने किया मतदान

Webdunia
गुरुवार, 29 नवंबर 2018 (00:36 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा के लिए आज कराए गए मतदान में 75 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। राज्य में वर्ष 2013 में 72.69 प्रतिशत मतदान हुआ था। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी वी एल कांताराव ने बताया कि प्रदेश में शांतिपूर्ण मतदान हुआ है। इस साल विधानसभा चुनाव में 75 प्रतिशत लोगों ने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
 
 
उन्होंने बताया कि नक्सल प्रभावित बालाघाट जिले में मतदान का समय सुबह 7 बजे से 3 तक तक निर्धारित किया गया था। यहां मतदान का अच्छा प्रतिशत दर्ज किया गया है। बालाघाट जिले के नक्सल प्रभावित बैहर में 75.05 प्रतिशत, लांजी में 79.07 प्रतिशत और परसवाड़ा में 80.05 प्रतिशत दर्ज किया गया है।
 
राव ने बताया कि आज मतदान शुरु होने के बाद कई केन्द्रों पर ईवीएम खराब होने की शिकायत प्राप्त हुई थी। उन्होंने बताया कि इन शिकायतों का तुरंत निराकरण करते हुए 1,145 ईवीएम अर 1,545 वीवीपैट मशीनों को तकनीक खराबी के कारण बदला गया।
 
राव ने बताया कि मतदान के दौरान बीमारी के कारण इंदौर, गुना और धार में एक-एक कर्मचारी की ड्यूटी पर मौत हो गई। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों के मुताबिक तीनों मृतकों के परिजन को 10-10 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भिण्ड जिले के गोधापुर गांव में हिंसा में एक व्यक्ति घायल हो गया, लेकिन इसका चुनाव से कोई ताल्लुक नहीं है और यह घटना दो गुटों के आपसी विवाद के कारण हुई तथा घटनास्थल मतदान केन्द्र से काफी दूर था।
 
ईवीएम मशीनें एक होटल में मिलने संबंधी खबरों पर राव ने कहा, हमें जानकारी मिली है कि शुजालपुर में एक सेक्टर अधिकारी होटल में बैलेट मशीन के साथ ठहरे हुए थे। जानकारी मिलने के बाद अधिकारी होटल पहुंचे और मशीन जब्त कर ली। संबंधित अधिकारी को हटा दिया गया है तथा नए सेक्टर अधिकारी के साथ चुनाव दल भेजा गया। कांग्रेस नेताओं में कई स्थानों पर ईवीएम मशीनें खराब होने का दावा किया है।
 
बुधनी से भाजपा उम्मीदवार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्नी साधना सिंह के साथ सुबह पैतृक गांव जैत में मतदान किया। जैत बुधनी विधानसभा क्षेत्र में है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने मंदिर में पूजा अर्चना की। चौहान के खिलाफ पूर्व केन्द्रीय मंत्री और प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण सिंह कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं।
 
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद कमलनाथ बेटे नकुलनाथ और बहू के साथ सौंसर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत शिकारपुर स्थित प्राथमिक शाला पर वोट डाला जबकि प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर में वोट डाला।
 
राव ने बताया कि प्रदेश में कुल 3 लाख 782 कर्मचारी चुनाव कार्य में लगाए गए हैं, जिनमें 45,904 महिला कर्मचारी शामिल हैं। इसके अलावा केन्द्र व राज्य के 1.80 लाख सुरक्षाकर्मी मतदान के लिए तैनात किए गए हैं।
मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव में 2,899 उम्मीदवार मैदान में हैं तथा प्रदेश में 5.04 करोड़ मतदाता हैं।
 
इंदौर में 69 फीसदी से अधिक मतदान : इंदौर जिले में कुल 69.17 प्रतिशत मतदान दर्ज किया है, जिले की 9 विधानसभा सीटों में सांवेर में सर्वाधिक 77 फीसदी वोट पड़े। जिले में सबसे कम मतदान वाला क्षेत्र इंदौर विधानसभा-5 रहा, जिसमे महज 62 प्रतिशत ही मतदान हुआ। शहर के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक एक और दो में 64 फीसदी, तीन और चार में क्रमश : 68 और 69 प्रतिशत मतदान हुआ।
 
इसी प्रकार इंदौर ग्रामीण की देपालपुर औऱ महू में 75 फीसदी, राऊ में 70 फीसदी मतदान हुआ है। हालांकि  मतदान के अंतिम आंकड़ों की जानकारी अब तक प्राप्त नहीं हुई है।
 
शाजापुर में सर्वाधिक तो अलीराजपुर में सबसे कम मतदान : प्रदेश के आगर मालवा, शाजापुर, रतलाम, नीमच, सिवनी और छिंदवाड़ा जिले में जहां मतदाताओं ने मतदान का आंकड़ा 80 प्रतिशत तक पहुंचा दिया, वहीं अलीराजपुर में करीब 60 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।
 
निर्वाचन आयोग के अनुसार, शाजापुर जिले में 81.09, आगर मालवा जिले में 81.07,रतलाम जिले में 79.61, नीमच जिले में 79.61, सिवनी जिले में 80.52 और छिंदवाडा जिले में 81.08 प्रतिशत मतदान हुआ।
 
विधानसभा क्षेत्रों में केवलारी विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 84 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। इसके बाद सौंसर और अमरवाड़ा क्षेत्र में 83-83 प्रतिशत, सैलना, शुजालपुर एवं चौरी विधानसभा क्षेत्र में 82-82, पांर्ढूना, आगर और सुसनेर में 81 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके अलावा कई निर्वाचन क्षेत्रों में करीब 80 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।
 
प्रदेश के भोपाल, अलीराजपुर, भिंड, ग्वालियर और मुरैना जिले में मतदान प्रतिशत 60 से 65 प्रतिशत के करीब रहा। भोपाल में 65.54, अलीराजपुर में 61.84, भिंड में 63.72, ग्वालियर में 64.26 और मुरैना में 65.26 लोगों ने ही मतदान किया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Hero VIDA VX2 Plus लॉन्च: 187KM रेंज, 65 मिनट फास्ट चार्जिंग और रिकॉर्ड बनाने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर

PM Kisan Samman Nidhi की 24वीं किस्त कब आएगी खाते में, पूरा करें यह काम नहीं तो अटक जाएगा आपका पैसा

E20 पेट्रोल से कितना घटेगा माइलेज, पेट्रोलियम मंत्रालय ने दिया यह जवाब

Super Typhoon Bavi : सुपर टाइफून 'बावी' का असर भारत तक, चीन-ताइवान-जापान में हाई अलर्ट, देश के कई राज्यों में भी घट सकती है बारिश

Bankipur Bypoll में BJP को बड़ा झटका, उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा ने नामांकन के अगले ही दिन वापस लिया नाम, जानिए कौन है नया उम्मीदवार

सभी देखें

नवीनतम

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

जयशंकर से लेकर निर्मला सीतारमण तक...मंत्रियों के बच्चे पढ़ रहे विदेश में! भारत में पेपर लीक का कोहराम, सोशल मीडिया पर फूटा छात्रों का गुस्सा!

अमेरिकी नागरिकता के पक्ष में फैसले से क्यों खुश हैं भारतीय

दतिया से टिकट कटने के बाद छलका नरोत्तम मिश्रा का दर्द, कहा पार्टी फोरम पर रखूंगा बात, समर्थकों से भी की अपील

Weather Update: 15 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड-हिमाचल में 400+ सड़कें बंद, सहारनपुर में भारी बारिश से कब्रें क्षतिग्रस्त

अगला लेख