Hanuman Chalisa

मध्यप्रदेश में लगभग 14,000 मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की जाएगी : ओपी रावत

Webdunia
बुधवार, 14 नवंबर 2018 (22:11 IST)
भोपाल। भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत ने कहा कि मध्यप्रदेश में स्वतंत्र और निष्पक्ष निर्वाचन सुनिश्चित करने के लिए निर्धारित लगभग 14,000 मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की जाएगी।
 
 
मध्यप्रदेश में 28 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के सिलसिले में मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत के नेतृत्व में चुनाव आयुक्त सुनील अरोरा और अशोक लवासा ने 2 दिवसीय दौरे में मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की।
 
बुधवार शाम को रावत ने बताया कि प्रदेश में स्वतंत्र व निष्पक्ष निर्वाचन सुनिश्चित करने के लिए निर्धारित लगभग 14,000 मतदान केंद्रों की वेबकास्टिंग की जाएगी। 2 दिवसीय मध्यप्रदेश दौरे में रावत ने इंदौर और भोपाल में जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ बैठक कर विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की और जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
 
उन्होंने भोपाल में राजनीतिक दलों के साथ भी बैठक की। बैठक में राजनीतिक दलों की तरफ से अनेक सुझाव चुनाव आयोग को दिए गए। इनमें कुछ दलों ने यह मांग रखी कि जब जीतने वाले और हारने वाले प्रत्याशी के बीच 1,000 वोट से कम का अंतर हो तब पुनर्गणना कराई जानी चाहिए, इसके साथ ही कुछ दलों ने मतदान केंद्रों पर वीडियोग्राफी कराने और मतदान केंद्रों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की ताकि एक से अधिक बार वोट डालने वालों के प्रयास को रोका जा सके।
 
उन्होंने बताया कि हमने राजनीतिक दलों के सुझाव नोट कर लिए हैं और इस पर विचार-विमर्श किया जाएगा तथा मध्यप्रदेश में पहली बार चुनाव आयोग ने विधानसभा स्तर पर पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं, जो दिव्यांग मतदाताओं की विशेष रूप से सहायता करेंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

TMC में बगावत को लेकर ममता का कड़ा एक्‍शन, 8 नेताओं को पार्टी से निकाला, बागियों ने किसे बनाया अध्‍यक्ष?

India-US Trade Talks 2026: अमेरिका के साथ बड़ी डील की तैयारी में भारत, शेयर बाजार के निवेशकों के लिए क्या है इसके मायने?

लखनऊ अग्निकांड के पीछे कौन जिम्मेदार? जांच में सामने आ रही चौंकाने वाली लापरवाहियां

तेल निर्यात में राहत के बीच ट्रंप की चेतावनी, क्या मुश्किल में पड़ जाएगी US-Iran डील?

Positive IOD क्या है? कैसे बनता है भारतीय मानसून का 'रक्षक' और El Nino के असर को करता है कमजोर

सभी देखें

नवीनतम

EV Scooter खरीदने से पहले जान लें, कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? रेंज, चार्जिंग और लाइफ में कितना फर्क और कैसे करें चेक

सिया गोयल का वो खौफनाक कबूलनामा और बेकरी-ड्राई फ्रूट्स वाले इश्क की इनसाइड स्टोरी!

साहस की मूर्ति को सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया नमन, कहा- अद्वितीय पराक्रम-साहस की मिसाल थीं वीरांगना रानी दुर्गावती

जमीन के मामले पर बीजेपी का कांग्रेस पर काउंटर अटैक, खडगे परिवार पर लगाए जमीन घोटाला का आरोप

Boss Scam Alert: WhatsApp पर आए ऐसा मैसेज तो भूलकर भी न खोलें फाइल, खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

अगला लेख