Hanuman Chalisa

मध्यप्रदेश : जयस ने कांग्रेस को गठबंधन के लिए पेश किया फॉर्मूला, राहुल गांधी करेंगे फैसला

विकास सिंह
बुधवार, 24 अक्टूबर 2018 (10:49 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में कांग्रेस और जयस के बीच गठबंधन का फैसला अब राहुल गांधी करेंगे। सूबे में 80 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान करने वाली जयस सूबे में भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस के साथ गठबंधन करना चाह रही है।

जयस संरक्षक हीरालाल अलावा ने कहा कि हम भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस के साथ गठबंधन करना चाह रहे हैं। इसके लिए जयस ने कांग्रेस के सामने गठबंधन का नया फॉर्मूला भी पेश कर दिया है।

हीरालाल अलावा ने कहा कि गठबंधन के लिए जयस ने कांग्रेस के सामने 40 सीटों पर चुनाव लड़ने की मांग रखी है, वहीं जयस ने आदिवासी सीटों पर अपने उम्मीदवारों के समर्थन का फार्मूला भी पेश किया है। दोनों दलों के गठबंधन के बीच कुक्षी सीट को लेकर पेंच फंसा हुआ है। इस सीट को जयस गठबंधन में अपने लिए मांग रहा है।

यहां से जयस संरक्षक हीरालाल अलावा चुनाव लड़ना चाह रहे हैं। इसके लिए अलावा लंबे समय से यहां जमीनी स्तर पर काम कर रहे हैं। पिछले दिनों जयस ने यहां पर बड़ा कार्यक्रम भी किया था। कांग्रेस अपनी इस परंपरागत सीट को छोड़ना नहीं चाह रही है।

इस सीट पर कांग्रेस का तीन दशक से अधिक लंबे समय तक कब्जा है। वर्तमान में यहां से कांग्रेस का विधायक है, वहीं दूसरी सीट इंदौर 5 को लेकर भी जयस ने अपना दावा कांग्रेस के सामने रखा है। पिछले लंबे समय से जयस के मंच पर दिख रहे आरटीआई एक्टिविस्ट आनंद राय ने इंदौर 5 विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ने का संकेत देते हुए अपनी जमीनी ताकत मजबूत करने के लिए संपर्क अभियान और तेज कर दिया है।

जयस के बड़े नेता डॉक्टर आनंद राय सोशल मीडिया पर खुद के चुनाव लड़ने के बारे में लोगों से सुझाव मांग रहे हैं। आनंद राय की कांग्रेस के नेताओं से भी नजदीकी है। ऐसे में आनंद राय को कांग्रेस से भी टिकट की उम्मीद है।

कांग्रेस से भी दावेदारी कर रहे हैं आनंद राय : चर्चा इस बात की जोरशोर से चल रही है कि गठबंधन के तहत कुछ सीटों पर जयस के उम्मीदवार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं। जयस के कुछ उम्मीदवारों ने अपनी चुनावी तैयारी तेज कर दी है।

हीरालाल कहते हैं कि पहले की कई दौर की बातचीत के बाद अब राहुल गांधी से मुलाकात के बाद ही गठबंधन अंतिम रूप से फाइनल होगा। सूत्र बताते हैं कि कांग्रेस जयस को 15 से अधिक सीट नहीं देना चाहती।

चुनाव मैदान में निर्दलीय की भी उतरने की तैयारी : गठबंधन न होने की सूरत में आदिवासियों को लेकर खासी चर्चा में आया संगठन जयस अब निर्दलीय के तौर पर अपने उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी कर रहा है।

जयस सूबे की 80 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है। जयस संरक्षक हीरालाल अलावा ने कहा कि गठबंधन न होने पर पार्टी के उम्मीदवार चुनाव मैदान में निर्दलीय उतरेंगे, वहीं जयस ने चुनाव आयोग से एक चुनाव चिन्ह देने की मांग की है।

हीरालाल अलावा ने कहा कि प्रत्याशियों के चयन की प्रकिया जारी है और पार्टी 25 अक्टूबर के बाद अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर देगी। जयस संरक्षक ने भाजपा पर अपने संभावित उम्मीदवारों पर दबाव बनाने का आरोप भी लगाया। जयस आदिवासियों के बीच काम करने वाले युवा प्रोफेशनल को चुनावी मैदान में उतारने जा रही है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Honor करने वाला है धमाका, आने वाला है 10,000mAh बैटरी और 10,000 Nits ब्राइटनेस वाला सस्ता स्मार्टफोन

महंगाई का महाविस्फोट: 9.68% पर पहुंची भारत की थोक महंगाई, ईंधन और खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

पंजाब में सियासी भूचाल, अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया 'गुरु दोषी'

Indian Army Uniforms 2026 : भारतीय सेना ने बदले यूनिफॉर्म नियम, अब बंडी जैकेट को मिली मंजूरी

बेटे का शव देख मां की थम गईं सांसें, एक साथ उठी दोनों की अर्थियां, जिसने देखा रो दिया, जाते-जाते मिसाल पेश कर गए

सभी देखें

नवीनतम

मौसम की बड़ी चेतावनी : अगले 24 घंटे इन राज्यों पर भारी! IMD ने जारी किया 'ऑरेंज अलर्ट', 80km की रफ्तार से आएगा अंधड़

टीएमसी के 20 बागी सांसदों पर अभी नहीं होगा फैसला, ओम बिरला ने ममता गुट को भी सुनने का दिया मौका

सूडान में खौफ का चौथा साल, वफादारी न दिखाने पर अपहरण और जबरन गुमशुदगी, अपनों को छुड़ाने के लिए कंगाल हो रहे परिवार

Telegram Ban India: NEET UG 2026 से पहले सरकार ने Telegram पर ही क्यों लगाई रोक?

इंदौर में मंदिर के 70 वर्षीय ट्रस्टी कैलाश मोदी की डंडे से पीट कर हत्या, शराबी चौकीदार ने किए ताबड़तोड़ वार, ये थी वजह

अगला लेख