Dharma Sangrah

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव : सिंधिया के मुकाबले भाजपा ने खेला 'सिंधिया' कार्ड...

विशेष प्रतिनिधि
बुधवार, 10 अक्टूबर 2018 (18:37 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद अब नेताओं को उनके घर में ही घेरने की रणनीति सियायी दल बनाने लगे हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस के चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष और सूबे में कांग्रेस के सबसे लोकप्रिय चेहरा माने जाने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया का मुकाबला करने के लिए अब भाजपा राजमाता सिंधिया के चेहरे का सहारा लेती हुई दिख रही है।


सिंधिया को उनके घर में घेरने के लिए भाजपा अब राजमाता विजयाराजे सिंधिया के नाम को चुनावी साल में जोर-शोर से उठा रही है। भाजपा 12 अक्टूबर को राजमाता सिंधिया के जन्मदिन पर पूरे प्रदेश में जन्म शताब्दी कार्यक्रम का आयोजन करने जा रही है। भाजपा ने चुनावी साल में राजमाता को याद करते हुए इस साल को जन्म शताब्दी वर्ष के रूप में बड़े धूमधाम से मनाने का कार्यक्रम बनाया है।

इसके साथ ही भाजपा ग्‍वालियर चंबल संभाग के साथ गुना-शिवपुरी में ज्योतिरिदत्य सिंधिया का प्रभाव कम करने के लिए कई कार्यक्रम करने जा रही है। इससे पहले पार्टी की इसी रणनीति के तहत मंगलवार को ग्वालियर में पार्टी का चुनावी शंखनाद करने पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने राजमाता सिंधिया के समाधि स्थल पहुंचकर पुष्पांजालि अर्पित की।

इसके बाद कार्यक्रम में पहुंचे अमित शाह ने अपने भाषण में कई बार राजमाता सिंधिया का जिक्र किया। शाह ने राजमाता सिंधिया के जन्म शताब्दी वर्ष का जिक्र करते हुए कहा कि राजमाता को सच्ची श्रद्धांजलि कार्यकर्ता 2018 में राज्य में और 2019 के चुनाव में केंद्र में भाजपा की सरकार बनाकर देंगे।

गुना और शिवपुरी में सिंधिया का प्रभाव कम करने के लिए अमित शाह ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के राज में इस इलाके से डाकू निकले। वहीं सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह ने कहा कि 12 अक्टूबर से पूरे प्रदेश में राजमाता सिंधिया जन्म शताब्दी वर्ष पूरे धूमधाम से मनाया जाएगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह का दावा- भारत से नक्सलवाद खत्म

राहुल गांधी गमछा नहीं पहनते, पर टोपी खुशी-खुशी पहनते हैं, असम में नितिन नवीन का तीखा हमला; घुसपैठ पर कांग्रेस को घेरा!

नाशिक के आशिक अशोक खरात पर खतरा, कांग्रेस नेता ने बताया भारत की एपस्टीन फाइल, 39 विधायकों से है संपर्क

ईरान में 'ग्राउंड वॉर' की तैयारी में अमेरिका? पेंटागन का खतरनाक प्लान लीक, वियतनाम और इराक जैसी तबाही की आशंका!

1 अप्रैल से लागू हो जाएगा इनकम टैक्स एक्ट 2025? जानें क्या है इसमें खास

सभी देखें

नवीनतम

जैश सरगना मसूद अजहर के बड़े भाई ताहिर अनवर की मौत, संदिग्ध हालत में मिला शव

समझौता नहीं किया तो खार्ग द्वीप और तेल ठिकानों पर हमला, ईरान को ट्रंप का अल्टीमेटम, US-इजराइल की सीक्रेट मीटिंग से बढ़ा तनाव

कुपवाड़ा में सेना यूनिट के अंदर फायरिंग, 3 जवान घायल, जांच में जुटी सेना

Rule Changes : 1 अप्रैल से बदलेंगे ये 10 नियम जो आपकी रोजमर्रा जिंदगी पर डालेंगे असर, जानना है जरूरी

Naxal Free India : लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह का दावा- भारत से नक्सलवाद खत्म

अगला लेख