sundarkand
✕

व्यापमं भाजपा के लिए फिर बनेगा मुसीबत, व्हिसल ब्लोअर आनंद राय व आशीष चतुर्वेदी लड़ सकते हैं चुनाव

विशेष प्रतिनिधि
रविवार, 7 अक्टूबर 2018 (16:02 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में एक बार फिर व्यापमं का मुद्दा जोर-शोर से उठेगा। चुनाव की तारीखों का ऐलान होने से पहले जहां कांग्रेस की ओर से दिग्विजय सिंह ने व्यापमं केस की जांच को लेकर भोपाल की कोर्ट में एक केस दायर किया है, वहीं अब मध्यप्रदेश में व्यापमं के पूरे घोटाले को उजागर करने वाले आरटीआई एक्टिवस्ट इंदौर के डॉक्टर आनंद रॉय और ग्वालियर के आशीष चतुर्वेदी चुनावी मैदान में उतरने जा रहे हैं।
 
 
पूरे व्यापमं घोटाले को सामने लाने वाले डॉक्टर आनंद राय इंदौर-5 विधानसभा सीट और आशीष चतुर्वेदी ग्वालियर पूर्व से जयस की ओर से चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। 'वेबदुनिया' से बातचीत में खुद जयस के संरक्षक हीरालाल अलावा कहते हैं कि पार्टी चुनाव में ऐसे युवा चेहरों को उतारेगी जिन्होंने आदिवासियों और लोगों की आवाज बुलंद की है।
हीरालाल अलावा कहते हैं कि पार्टी 15 अक्टूबर को अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर देगी, वहीं आनंद राय, आशीष चतुर्वेदी और पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राहुल बामनिया के नाम पार्टी की राजनीतिक सलाहकार कमेटी में मुहर लगने के बाद पार्टी इनके नामों का ऐलान कर देगी।
जयस मध्यप्रदेश में 80 सीटों पर अपने उम्मीदवारों को उतारने की तैयारी में है। हीरालाल कहते हैं कि वे चुनाव आयोग से कॉमन चुनाव चिन्ह देने की मांग करेंगे जिस पर कि वे अपने उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतार सकें।
 
कांग्रेस को सशर्त समर्थन को तैयार : वहीं जयस विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सशर्त समर्थन देने को तैयार है। 'वेबदुनिया' से बातचीत में जयस संरक्षक हीरालाल अलावा कहते हैं कि अगर कांग्रेस प्रदेश में आदिवासी मुख्यमंत्री पर तैयार होती है, तो वे कांग्रेस का समर्थन करेंगे। हीरालाल कहते हैं कि इसको लेकर उनकी कांग्रेस के नेताओं से बातचीत चल रही है। हीरालाल कहते हैं कि वे चुनाव में आदिवासियों के हितों से कोई समझौता नहीं करेंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

नवीनतम

गांधीनगर मनपा चुनाव परिणाम: 44 में से 38 सीटें जीतकर बीजेपी ने लगाई हैट्रिक, कांग्रेस ने 5 सीटें जीतकर बचाई साख

पीयूष गोयल बोले- चुनाव में मदद के बदले कांग्रेस देती थी बड़े पद, अब संवैधानिक संस्थाओं को कर रही है बदनाम

इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश बढ़ाने के लिए सीएम डॉ. मोहन ने की नई पहल, इंदौर में होगी अर्बन कॉन्क्लेव-2026

OBC आरक्षण पर हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी मोहन सरकार, सॉलिसिटर जनरल से CM की मुलाकात

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

अगला लेख