Hanuman Chalisa

एमपी में भाजपा उम्मीदवारों की सूची लीक होने से घमासान तेज, अब रामलाल करेंगे चर्चा

मुस्तफा हुसैन
बुधवार, 31 अक्टूबर 2018 (12:13 IST)
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा में घमासान जारी है। भाजपा द्वारा बनाई गई उम्मीदवारों की प्रस्तावित सूची के लीक हो जाने के बाद मध्यप्रदेश में घमासान मचा है। उसी के चलते बुधवार को दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होने जा रही है। 
 
भाजपा में एक बड़ा झंझट यह हो गया है कि जो सूची भाजपा ने प्रस्तावित उम्मीदवारों की बनाई है, वह विस्तारकों की रिपोर्ट और संघ के नामों से मेल नहीं खा रही है। ऐसे में इतना तो साफ़ हो गया है कि जो नाम प्रदेश भाजपा ने दिल्ली भेजे हैं उन पर लकीर फिर सकती है और कई सिटिंग विधायकों के टिकिट कट सकते हैं। 
 
जानकारों से पता चला कि आज केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के दौरान राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल दिल्ली से एमपी में टेली कॉन्‍फ्रेंसिंग के माध्यम से विस्तारकों से वन टू वन चर्चा करेंगे। इस दौरान हो सकता है सिटिंग विधायकों के नामों पर केंद्रीय चुनाव समिति जमकर लकीर फेर दे।
 
यह बातचीत भोपाल में स्थित वार रूम के माध्यम से होगी, जिसे मैनेज प्रदेश के सह-संगठन मंत्री अतुल राय करेंगे। इसके लिए विस्तारकों को दोपहर 2 बजे टेलीकॉन्फ्रेंसिंग से जोड़ा जाएगा। 
 
आज होने वाली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में एमपी से मात्र दो नेता सीएम शिवराजसिंह चौहान और राष्ट्रीय महासचिव थावरचंद गेहलोत शामिल रहेंगे। ऐसी स्थिति में आज भाजपा की भेजी गई सूची का 'दूध का दूध और पानी का पानी' हो जाएगा। 
 
ताजा घटनाक्रम के अनुसार भाजपा में टिकटों को लेकर पूरी तरह संघ और विस्तारकों की रिपोर्ट और सर्वे को आधार बनाया जा रहा है। क्योंकि भाजपा की प्रस्तावित सूची लीक होने के बाद प्रदेश में भारी विरोध पैदा हो गया, जिसकी खबरें दिल्ली तक पहुंची थीं और पार्टी ने तय किया कि जो जमीनी रिपोर्ट है, उसी को तरजीह दी।
 
कांग्रेस में भी उठापटक : इधर कांग्रेस में भी घमासान जारी है। मालवा की बात करें तो एक ख़ास बात यह देखने में आई है की मीनाक्षी नटराजन से जुड़े जितने भी नाम हैं वो सर्वे रिपोर्ट में नहीं होने के कारण दौड़ से बाहर होते दिखाई दे रहे हैं। मीनाक्षी के पेनल में अधिकांश वो नाम हैं जो लगातार चुनाव हारते रहे हैं और जनता से सीधे संपर्क में नहीं हैं। 
 
बताते हैं राहुल गांधी के एमपी दौरे के दौरान इस बात से उन्हें अवगत करवाया गया कि यदि गुटबाजी के आधार पर टिकट वितरण हुआ तो फिर कांग्रेस को हार का मुंह देखना पड़ेगा। इस पर राहुल गांधी ने साफ कर दिया की उम्मीदवार किसी भी गुट का हो सर्वे में नाम प्रमुखता से होना चाहिए। ऐसे में कांग्रेस में मनासा से पूर्व काबीना मंत्री नरेंद्र नाहटा और गरोठ से सुभाष सोजतिया के नामों पर मुहर लगने की जो बात सामने आई थी, अब उनका भी टिकट खटाई में पड़ता दिखाई दे रहा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Reliance Industries का रिकॉर्ड प्रदर्शन, FY26 में मुनाफा ₹95,754 करोड़, जियो और रिटेल ने दिखाई दमदार ग्रोथ

Raghav Chadha : राघव चड्ढा समेत 6 AAP सांसदों का BJP में जाने पर आया अरविंद केजरीवाला का रिएक्शन, अन्ना हजारे ने क्या कहा

AAP सांसदों की बगावत पर बरसे भगवंत मान, बोले- ये पंजाबियों के गद्दार हैं, उन्हें BJP में कुछ नहीं मिलेगा...

क्‍या केजरीवाल का ‘मैं’ पड़ा ‘आप’ पर भारी, क्‍यों बिछड़े सभी बारी बारी?

राघव चड्ढा सहित 7 सांसदों के भाजपा में जाने से मोदी सरकार को कितना फायदा होगा?

सभी देखें

नवीनतम

इसराइल के PM बेंजा‍मिन नेतन्‍याहू को है प्रोस्टेट कैंसर, पहली बार खोला हेल्थ सीक्रेट, अब तक क्‍यों नहीं बताई यह बात?

मेरठ में भीषण गर्मी में श्रमिकों को राहत, मानवीय पहल के साथ प्रशासन सतर्क

नागपुर में धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान,बोले- 4 बच्चे पैदा करो, एक RSS को दो

स्वाति मालीवाल का AAP से इस्तीफा, PM मोदी के नेतृत्व पर भरोसा कर भाजपा में शामिल

'केजरीवाल के घर की तस्वीरें फर्जी': आतिशी का प्रवेश वर्मा को जवाब

अगला लेख