Publish Date: Mon, 26 Nov 2018 (13:17 IST)
Updated Date: Mon, 26 Nov 2018 (13:24 IST)
शिवपुरी। मध्यप्रदेश चुनाव में जीत के लिए कांग्रेस नेता जमकर प्रचार कर रहे हैं। कांग्रेस का प्रचार करने के लिए अभिनेत्री नगमा शिवपुरी पहुंची थीं। नगमा को स्टेज पर देखकर कांग्रेस के कार्यकर्ता बेकाबू हो गए और आपस में ही भिड़ गए।
शिवपुरी में कांग्रेस का प्रचार करने जब नगमा पहुंचीं तो उनसे मिलने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता स्टेज पर पहुंच गए। स्टेज पर ही कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट हुई। नगमा ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो उनकी कार्यकर्ताओं से भी बहस हो गई।
बाद में नगमा ने उनके हाथ से माइक छीनकर सभा को संबोधित किया। नगमा मध्य प्रदेश में स्टार प्रचारक के तौर पर कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार कर रही हैं।