Daily Horoscope

बाबूलाल गौर की बहू कृष्णा गौर के भी बगावती तेवर...

विशेष प्रतिनिधि
शनिवार, 3 नवंबर 2018 (15:28 IST)
भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर की पुत्रवधू और भोपाल की पूर्व महापौर कृष्णा गौर ने अपने तेवर तीखे करते हुए कहा कि वे हर हाल में गोविंदपुरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेगी। उल्लेखनीय है कि गोविंदपुरा सीट गौर की परंपरागत सीट है।
 
बाबूलाल गौर के बंगले पर आयोजित बैठक में कृष्णा ने कहा कि परिवारवाद को लेकर जो सवाल उठाए गए उसको लेकर मेरे मन में पीड़ा है। मैंने हमेशा से ही संगठन के लिए काम किया है। उन्होंने कहा कि जब कई अन्य नेताओं और मंत्रियों के परिजनों को टिकट मिले हैं तो फिर मेरे साथ भेदभाव क्यों?  
 
उन्होंने कहा कि गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र से मेरे परिवार का बरसों पुराना नाता है। इस नाते इस सीट पर मेरी दावेदारी स्वाभाविक है। बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ही गोविन्दपुरा विधानसभा क्षेत्र के कई पार्षद और मंडल पदाधिकारी भी बैठक में मौजूद थे। 
 
उल्लेखनीय है कि सीटों के बंटवारे को लेकर मचे घमासान के बीच दोनों ही पार्टियों को बागियों से निपटने में भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। एक ओर जहां पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्‍डू कांग्रेस का साथ छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं, वहीं मध्यप्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की पत्नी साधनासिंह के साले संजय सिंह ने कांग्रेस का 'हाथ' थाम लिया है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख