Hanuman Chalisa

कमलनाथ ने मध्यप्रदेश की जनता को दिया वचन, मेडिकल कॉलेजों में बीमारियों के फ्री इलाज के लिए बनेंगे केंद्र

Webdunia
शनिवार, 24 नवंबर 2018 (12:45 IST)
भोपाल। कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ ने प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले जनता को प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में बाईपास, एंजियोप्लास्टी और डायबिटीज को लेकर अलग से विशेष केंद्र बनाने और इनमें फ्री इलाज का वचन दिया है।


कांग्रेस की ओर से विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र वचन पत्र के नाम से पहले ही जारी किया जा चुका है। इसके बाद अब कमलनाथ रोज अपने ट्वीट करते हुए नई घोषणाएं कर रहे हैं। कल उन्होंने पुलिसकर्मियों को एक दिन का साप्ताहिक अवकाश देने समेत पुलिसकर्मियों के लिए कई अन्य घोषणाएं की थीं।

कमलनाथ ने शनिवार को अपने ट्वीट में कहा कि कांग्रेस सभी मेडिकल कॉलेजों में सुपर स्पेशलिटी की सुविधा प्रदान करेगी। मेडिकल कॉलेजों में बाईपास, एंजियोप्लास्टी और डायबिटीज के लिए अलग केंद्र बनाएंगे। इन केंद्रों के माध्यम से मुफ्त इलाज देकर जनता को निजी अस्पतालों के भारी-भरकम बिल से राहत दी जाएगी।

प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतदान में अब सिर्फ चार दिन शेष हैं। प्रदेश की सभी 230 विधानसभाओं के लिए 28 नवंबर को मतदान होना है। चुनाव परिणाम 11 दिसंबर को आएंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी की लोकप्रियता से परेशान हैं राहुल, Gen-Z है भाजपा के साथ, जानिए किसने किया यह दावा?

CJP संस्थापक अभिजीत दिपके के पिता ने बेटे की विदेश में पढ़ाई का खर्च कैसे उठाया? RTI कार्यकर्ता ने जांच की मांग की

US-Iran War : ईरान पर हमले से पीछे हटे ट्रंप तो तेहरान ने कसा तंज, रुबियो बोले- अब चुकानी होगी ‘बहुत बड़ी कीमत’; इराक में ड्रोन अटैक से आग

ट्रंप कर रहे ईरान में भीषण हमले की तैयारी, अपने नागरिकों को दी यह सलाह, धमकी पर क्‍या बोला तेहरान?

भगवा पहन 'चोरी' का ड्रामा पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश पर बनारस में FIR दर्ज

सभी देखें

नवीनतम

दतिया उपचुनाव में भाजपा की हार के पांच बड़े कारण, कांग्रेस के घनश्याम सिंह की बड़ी जीत

भारतीय स्वतंत्रता दिवस पर इस बार की खास तैयारी, कौन होंगे अतिथि?

LIVE: ByPoll Election Results : बांकीपुर से दतिया तक भाजपा को बड़ा झटका, मांजलपुर में सतीश पटेल जीते

सांप को जैन साध्‍वियों ने सुनाया णमोकार मंत्र, कहा— मुक्‍त हो जाओ, अब किसी को मत डसना', फन फैलाकर बैठे रहे नागराज

काशी विश्वनाथ धाम में VIP दर्शन के नाम पर ठगी, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वापस दिलाए पैसे

अगला लेख