sundarkand

मध्यप्रदेश में गुमशुदा 'विकास' की खोज में कमलनाथ

विशेष प्रतिनिधि
शुक्रवार, 16 नवंबर 2018 (10:31 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश चुनाव में इस बार शिवराज सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस रोजाना सरकार से एक सवाल पूछ रही है। इन सवालों से सरकार को घेरा जा रहा है। इस बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने एक ऐसे सवाल से सरकार को घेरा है जो काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।
 
कमलनाथ ने ट्विटर के मुख्यमंत्री शिवराज से सवाल किया है और विकास से घर लौट आने की मार्मिक अपील की है। इस ट्वीट में कमलनाथ ने विकास को गुमशुदा बताया है। कमलनाथ ने अपने ट्विटर पर एक मार्मिक चिट्टी को शेयर करते हुए लिखा है कि विकास तुम जहां भी हो लौट आओ।
 
इस चिट्टी में कमलनाथ ने विकास की पहचान भी बताई है। कमलनाथ के मुताबिक विकास की उम्र 15 साल की है और उसके चेहरे का रंग उड़ा हुआ है। कुपोषण और बीमारियों के कारण वो दुबला पतला रह गया है।
 
विकास के पहनावे का जिक्र करते हुए कमलनाथ ने लिखा है कि विकास ने फटी हुई हरी और नारंगी रंग की बनियान पहन रखी है और कंकर पत्थर और कांटों से बचने के लिए उसने पैरों में काले रंग के कैंसर फैलाने वाले जूते पहन रखे हैं।
 
चिट्ठी के आखिरी में कमलनाथ ने लिखा है कि विकास को कांग्रेस के राज में दर दर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी और वो उसे हर हाल में वापस बुला जाएंगे। कमलनाथ की विकास की खोज को लिखी ये चिट्टी जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
 
कमलनाथ ने ये चिट्टी ऐसे समय लिखी है जब मध्यप्रदेश के चुनाव में विकास पर बात न होकर अन्य मुद्दे पर कहीं अधिक बात हो रही थे। ऐसे में कमलनाथ ने एक बार फिर विकास के जरिए भाजपा और शिवराज को घेरने की रणनीति अपनाई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी की लोकप्रियता से परेशान हैं राहुल, Gen-Z है भाजपा के साथ, जानिए किसने किया यह दावा?

CJP संस्थापक अभिजीत दिपके के पिता ने बेटे की विदेश में पढ़ाई का खर्च कैसे उठाया? RTI कार्यकर्ता ने जांच की मांग की

US-Iran War : ईरान पर हमले से पीछे हटे ट्रंप तो तेहरान ने कसा तंज, रुबियो बोले- अब चुकानी होगी ‘बहुत बड़ी कीमत’; इराक में ड्रोन अटैक से आग

ट्रंप कर रहे ईरान में भीषण हमले की तैयारी, अपने नागरिकों को दी यह सलाह, धमकी पर क्‍या बोला तेहरान?

भगवा पहन 'चोरी' का ड्रामा पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश पर बनारस में FIR दर्ज

सभी देखें

नवीनतम

सांप को जैन साध्‍वियों ने सुनाया णमोकार मंत्र, कहा— मुक्‍त हो जाओ, अब किसी को मत डसना', फन फैलाकर बैठे रहे नागराज

काशी विश्वनाथ धाम में VIP दर्शन के नाम पर ठगी, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वापस दिलाए पैसे

इंदौर में 15 साल की लड़की को 3 लाख में बेचा, दोस्त और महिला ने कराई शादी, 5 लोग गिरफ्तार

CM हेमंत सोरेन की पहल रंग लाई, ओमान में फंसी सिमडेगा की प्रीति कुजूर सुरक्षित घर लौटी

मांजलपुर उपचुनाव परिणाम : गढ़ बचाने में कामयाब रही भाजपा, वडोदरा की इस सीट पर सतीश पटेल की बंपर जीत

अगला लेख